भोपाल। रिश्ते आसमान से तय होकर आते हैं, लेकिन उनको एक करना जमीन पर मौजूद लोगों की कोशिशें पूरा करती हैं। राजधानी समेत मप्र के कई शहरों में इस काम को अंजाम देने के लिए एक संस्था जेनिथ ऑर्गेनाइजेशन और सालेहा कई वर्षों से काम कर रही है। तेजी से हुए शिक्षा के प्रति लगाव और जरूरत के दौर में हर अभिभावक अपने बच्चों के लिए पढ़ेलिखे रिश्तों की तलाश में है। इसी मंशा के साथ पहली दिसम्बर को एक तार्रुफी जलसा आयोजित किया गया है।
संस्था के जाहिद खान ने बताया कि ज़ेनिथ आर्गेनाइजेशन और सालेहाशादी डॉट कॉम द्वारा 44 वॉ रिश्तो का तारूफी प्रोग्राम (परिचय सम्मलेन) का आयोजन होने जा रहा है। इस प्रोग्राम में मध्य प्रदेश के सभी शहरों से माँ-बाप अपने लड़के और लड़कियों के साथ रिश्ते तालाशने के लिए शामिल होंगे। संस्था ने रिश्ते तलाशने के लिए एक वेबसाइट www.salehashadi.com भी लॉच की हैं, जिसमे लॉगिन होकर अपना बायोडाटा अपलोड कर सकते हैं। इसके अलावा प्रोग्राम में शामिल होने के लिए व्हाट्सप्प नंबर 9893067184 (ज़ाहिद खान ) पर फोटो के साथ भेज सकते हैं। इसके अलावा 8770559119 पर संपर्क कर बायोडाटा भेजा जा सकता है। जाहिद खान ने बताया कि प्रोग्राम में डिजिटल स्क्रीन पर इंट्रोडक्शन के ज़रिये लोगों को रिश्ते दिखाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रोग्राम में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन करना ज़रूरी है। प्रोग्राम के बाद में वेबसाइट या व्हाट्सप्प के ज़रिये रिश्ते देख सकते हैं।
इनका कहना
संस्था 26 साल से खिदमत कर रही है। अब तक 42 कार्यक्रम का आयोजन किया जा चुका है। शिक्षित परिवार और शिक्षित जोड़ों की दरकार को ध्यान में रखते हुए यह सम्मेलन किया जा रहा है। इसमें शामिल होने के लिए 20 नवम्बर तक रजिस्ट्रेशन किया जाएगा।
जाहिद खान,
जेनिथ ऑर्गेनाइजेशन और सालेहा शादी डॉट कॉम

Related Posts
हज आवेदकों को राहत, दो वेटिंग लिस्ट क्लियर, 627 को मिला मौका
मध्यप्रदेश के शिवपुरी में हैरतअंगेज मामला : झरने में नहाने के बाद चार बच्चों की रहस्यमयी मौत
प्रयागराज में बाढ़ का रेड अलर्ट, गंगा-यमुना के उफान से रिहायशी इलाकों में घुसा पानी