April 10, 2026

Udaan Publicity

The Voice of Democracy

IPS अफसर ने लिखा ‘शोर मचा’ आइटम सॉन्ग, फिल्म इंडस्ट्री में मचा रहा धमाल

IPS officer Muralidhar Sharma Success Story : संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा दुनिया की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है। इस परीक्षा को पास करना बहुत मुश्किल है। देश के हर युवा का सपना होता है कि वे UPSC की परीक्षा पास करके IAS, IPS अधिकारी बनें। हरियाणा के मूल निवासी मुरलीधर शर्मा ने इस कठिन परीक्षा में सफलता हासिल करने के साथ ही अपनी एक अलग पहचान भी बनाई, जिससे वे आज बालीवु़ड इंडस्ट्री में भी मशहूर हो गए हैं।

पश्चिम बंगाल पुलिस के सीनियर IPS अधिकारी मुरलीधर शर्मा आमतौर पर सोशल मीडिया में सुर्खियों में बने रहते हैं। इन्होंने ड्यूटी के दौरान ही फिल्मी दुनिया में कदम रखा। उन्होंने आइटम सॉन्ग लिखे हैं। उनका यह सॉन्ग बालीवु़ड की दुनिया में धमाल मचा रहा है। IPS मुरलीधर शर्मा ने आगामी बंगाली फिल्म ‘मृगना’ के लिए एक हिंदी आइटम नंबर सॉन्ग ‘शोर मचा’ लिखा है. जो कि एक थ्रिलर मूवी है। यह मूवी जून, 2025 में रिलीज हुई थी। सॉन्ग ‘शोर मचा’ को मशहूर सिंगर सुनिधि चौहान और राणा मजूमदार ने अपनी सुरीली आवाज दी है।

बता दें कि मुरलीधर शर्मा अपनी ईमानदार छवि, तेज़ सोच और कड़क काम के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने बंगाल में कई बड़े आपराधिक मामलों की सफल जांच की है। वो न सिर्फ एक सख्त पुलिस अधिकारी हैं, बल्कि एक सेंसेटिव और क्रिएटिव पर्सनैलिटी भी हैं। यही वजह है कि वह लिखने-पढ़ने में भी खास दिलचस्पी रखते हैं।

फिल्म मृगया का गाना है ‘शोर मचा’
फिल्म ‘मृगया’ एक थ्रिलर फिल्म है, जिसमें अपराध, पुलिस और रोमांच का मेल है। इसका गाना ‘शोर मचा’ उन्होंने लिखा है। जब फिल्म के मेकर्स को फिल्म के लिए एक हिंदी आइटम सॉन्ग की जरूरत महसूस हुई, तो मुरलीधर शर्मा ने खुद गाना लिखने की इच्छा जताई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके गाने को फिल्म के डायरेक्टर और म्यूजिक टीम ने इतना पसंद किया कि उन्होंने बिना बदलाव के उसे फाइनल कर दिया। गाने को कोरियोग्राफ भी किया गया है और प्रोफेशनल सिंगर्स ने आवाज दी है।

आईपीएस मुरलीधर शर्मा बायोग्राफी
पश्चिम बंगाल पुलिस के आईजी मुरलीधर शर्मा की कहानी बहुत अनोखी है। हरियाणा से निकले इस अफसर ने न सिर्फ UPSC जैसी कठिन परीक्षा पास की, बल्कि एक बंगाली फिल्म के लिए हिंदी गाना लिखकर सबका ध्यान भी खींचा। आईपीएस मुरलीधर शर्मा की हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू और बांग्ला जैसी भाषाओं पर मजबूत पकड़ है। कहा जा रहा है कि शर्मा ने पढ़ाई के समय गजलें और शायरी लिखते थे। इसी रूचि से वो फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ गए।

Spread the love