July 13, 2026

Udaan Publicity

The Voice of Democracy

दिल्ली में बदलेगा इंफ्रास्ट्रक्चर, केंद्र सरकार ने 28 प्रोजेक्ट्स के लिए जारी किया बजट

दिल्ली में सरकार ने बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) को अत्याधुनिक बनाने और कनेक्टिविटी को रफ्तार देने के लिए 28 महत्वपूर्ण विकास प्रोजेक्टस के लिए बजट को मंजूरी दी है। सरकार ने इन प्रोजेक्टस के लिए ₹1,647 करोड़ का बजट आवंटित किए हैं। इस राशि का उपयोग दिल्ली मेट्रो के विस्तार, नए फ्लाईओवर, एलिवेटेड कॉरिडोर और EV चार्जिंग स्टेशनों को लगाने जैसी योजनाओं के लिए किया जाएगा। सीएम रेखा गुप्ता ने इस फैसले को एक माइलस्टोन बताते हुए पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया है।

इस बड़े ऐलान से जुड़ी मुख्य विकास योजनाएं इस प्रकार हैं

सीएम रेखा गुप्ता ने इस बजट से दिल्ली मेट्रो के विस्तार और बारापुला एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण कार्य को तेजी मिलेगी। इसी के साथ करावल नगर में नए फलाईओवर के बनने से लोगों को जाम से राहत मिली। दिल्ली सीएम ने एक्स पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि केंद्र सरकार के इस सहयोग से राजधानी में पेंडिंग पड़े कई विकास कार्य अब पूरे होंगे। केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली को ₹756 करोड़ की अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि भी जारी की है।

Spread the love