खंडवा.
शहर के जेल रोड स्थित संयुक्त वाणिज्यकर कार्यालय में रविवार दोपहर आग लग गई। आग में कार्यालय में जरूरी सामान व दस्तावेज जल गए। रविवार की वजह से कार्यालय बंद था। धुआं देखकर आसपास रहने वाले लोगों ने वहां पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश की और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सुबह चौकीदार ने आसपास की झाड़ियों में आग लगाई थी। आशंका है कि वहीं से आग कार्यालय तक पहुंची।

Related Posts
अजमेर में दर्दनाक हादसा: चलती स्कॉर्पियो में लगी आग, पूर्व सरपंच समेत 4 लोग जिंदा जले
बिहार में आंधी-बारिश का कहर: 8 लोगों की मौत, फसलों और बिजली व्यवस्था को भारी नुकसान
भीषण गर्मी के बाद मौसम ने ली करवट, पंजाब-हरियाणा-चंडीगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट