15 साल के वैभव सूर्यवंशी की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी देखकर कोई उन्हें वंडर किड कह रहा है, तो कोई पॉकेट डायनामाइट. लेकिन पाकिस्तानी क्रिकेट एक्सपर्ट्स तो वैभव की बल्लेबाजी देखकर हैरान रह गए हैं; उन्होंने तो यह तक दावा कर दिया कि उनके बल्ले में AI चिप लगी है.
वैभव सूर्यवंशी के बल्ले में AI चिप लगी है, लैब टेस्ट कराओ : डॉ नौमान नियाज
पाक क्रिकेट एक्सपर्ट डॉ नौमान नियाज ने सूर्यवंशी की बल्लेबाजी पर चर्चा करते हुए कहा, वैभव सूर्यवंशी जिस तरह से बैटिंग कर रहे हैं, उसे देखकर लगता है जैसे उनके बल्ले में कोई AI चिप लगी हो. सच कहूं तो, जिस तरह डोपिंग टेस्ट होते हैं, वैसे ही उनका भी टेस्ट होना चाहिए. उन्होंने वैभव की तारीफ करते हुए कहा, क्या जबरदस्त खिलाड़ी है यह! अविश्वसनीय. नियाज ने आगे कहा, जब वैभव का जन्म हुआ था, उस समय विराट कोहली वर्ल्ड चैंपियन बन चुके थे.
वैभव के पहले ओवर में चार छक्कों की हो रही चर्चा
वैभव सूर्यवंशी ने 25 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में पहले ही ओवर में चार छक्के जड़कर तहलका मचा दिया. उन्होंने प्रफुल्ल हिंगे की लगातार चार गेंदों पर चार छक्के जमाए. उस मुकाबले में वैभव ने केवल 36 गेंदों में सेंचुरी बनाई थी, जो आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक है. पिछले सीजन में उन्होंने केवल 35 गेंदों में शतक जमाया था.

Related Posts
चीनी की किल्लत पर लगेगा ब्रेक : त्योहारी सीजन में स्थिर रहेंगी कीमतें, घरेलू उत्पादन 279 लाख टन होने का अनुमान
स्टील के दामों में आएगी तेजी, 3,500 रुपये प्रति टन तक बढ़ने का अनुमान
पेट्रोल की चिंता खत्म? Kia Syros अब 100% Ethanol पर चलेगी, कंपनी ने दिखाया नया Flex Fuel मॉडल