नई दिल्ली। उधमपुर मुठभेड़ में भारतीय सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। जैश-ए-मोहम्मद का टॉप कमांडर अबू माविया ढेर हुआ है। मुठभेड़ में दो पाकिस्तानी आतंकी मारे गए हैं, बसंतगढ़ के किया गांव के जंगलों में ऑपरेशन चला।
सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। इस मुठभेड़ में दोनों ओर से 20 मिनट फायरिंग चली, भारतीय सुरक्षाबलों ने मुंहतोड जवाब देते हुएए आतंकियों को बेअसर किया। खबर लिखे जाने तक आसपास के जंगलों में सर्च ऑपरेशन जारी है।

Related Posts
पेरिस में भारतीय स्टूडेंट्स का कमाल : फिजिक्स ओलिंपियाड में भारत को मिले 5 गोल्ड मेडल
ईरान ने यूएई के टैंकरों पर किया हमला, एक भारतीय की मौत, छह घायल
मिडिल ईस्ट जंग में रूस की एंट्री : ‘डूम्सडे प्लेन’ ईरान भेजकर पुतिन ने दुनिया को चौंकाया