राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने किया कटर मैन बदमाश को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का सम्मान
भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने गोविंदपुरा क्षेत्र में युवतियों पर हमला कर दहशत फैलाने वाले कथित कटर मैन बदमाश को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को सोमवार को सम्मानित किया। इस कार्रवाई में पिपलानी, अयोध्या नगर, गोविंदपुरा और अवधपुरी थानों की पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
आरोपी की गिरफ्तारी बड़ी उपलब्धि
राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने पुलिस के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस की सुरक्षित और भरोसेमंद छवि समाज के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि समाज में घट रही गंभीर घटनाओं पर समय पर कार्रवाई करना पुलिस की जिम्मेदारी है और इसमें सहयोग करना स्थानीय नागरिकों की नैतिक ज़िम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी बड़ी उपलब्धि है। राज्यमंत्री ने पुलिस बल का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि इस तरह की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से जनता का विश्वास मजबूत होता है और अपराधियों में कानून का डर पैदा होता है।

Related Posts
कांकेर मुठभेड़ में बड़ी सफलता: सुरक्षाबलों ने ढेर किया माओवादी ACM, बड़े कैडर को झटका
रायसेन में उन्नत कृषि महोत्सव का समापन, केंद्रीय मंत्री गडकरी और शिवराज होंगे शामिल
कोर्ट में बहस तेज,बचाव पक्ष ने उठाए सवाल, सुबोध अग्रवाल ने लगाए गंभीर आरोप