May 19, 2026

Udaan Publicity

The Voice of Democracy

EPF Balance Check : जानिए, PF बैलेंस चेक करने के 4 आसान तरीके

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) हर वित्तीय वर्ष के आखिर में यानी 31 मार्च को कर्मचारियों के खाते में पीएफ का ब्याज जमा करता है। मौजूदा समय में EPFO मेंबर्स को फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के लिए अपने जमा PF बैलेंस पर 8.25 प्रतिशत सालाना ब्याज मिल रहा है। हालांकि,कर्मचारी पेंशन योजना (EPS) वाले हिस्से पर कोई ब्याज नहीं दिया जाता है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के करोड़ों सब्सक्राइबर्स अपने PF खाते के बैलेंस को आसानी से ट्रैक भी कर सकते हैं। हालांकि, तकनीकी बदलावों और सुरक्षा मानकों के कारण कई बार यूजर्स को UAN एक्टिवेशन या Member ID not seeded जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

EPFO मेंबर पोर्टल से कैसे चेक करें PF बैलेंस?

स्टेप 1: सबसे पहले EPFO की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2: होमपेज पर Our Services टैब में जाकर For Employees विकल्प को चुनें।

स्टेप 3: सर्विसेज लिस्ट में से Member Passbook पर क्लिक करें।

स्टेप 4:अपना 12 अंकों का UAN और पासवर्ड डालकर लॉग इन करें।

स्टेप 5: लॉग इन करने के बाद अपनी संबंधित Member ID को चुनें। आपकी स्क्रीन पर पूरी पीएफ पासबुक और कुल बैलेंस दिखाई दे जाएगा।

UMANG App के जरिए कैसे चेक करें PF बैलेंस?

स्टेप 1: अपने स्मार्टफोन में UMANG App डाउनलोड करें और लॉग इन करें।

स्टेप 2: ऐप में All Services वाले सेक्शन में जाकर EPFO सर्च करें।

स्टेप 3: इसके बाद Employee Centric Services के विकल्प पर जाएं।

स्टेप 4: View Passbook पर क्लिक करें और अपने UAN पर आए OTP के जरिए बैलेंस चेक करें।

मिस्ड कॉल के जरिए कैसे चेक करें PF बैलेंस?

अगर आपके पास स्मार्टफोन या इंटरनेट नहीं है, तो आप मिस्ड कॉल के माध्यम से भी पीएफ अकाउंट का बैलेंस जान सकते हैं। लेकिन, आपका मोबाइल नंबर UAN के साथ रजिस्टर्ड होना चाहिए। इसके अलावा, UAN के साथ बैंक खाता, आधार या पैन (PAN) में से कोई एक KYC लिंक होनी चाहिए। आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 9966044425 पर डायल करें। दो रिंग के बाद कॉल अपने आप कट जाएगी। कुछ ही सेकंड में आपके फोन पर एक SMS आएगा, जिसमें आपका कुल बैलेंस और आखिरी योगदान लिखा होगा।

SMS के जरिए कैसे चेक करें PF अकाउंट का बैलेंस?

वहीं, आप SMS के जरिए भी बिना इंटरनेट के पीएफ बैलेंस आसानी से चेक कर सकते हैं। लेकिन, आपका UAN एक्टिव होना चाहिए और eKYC (आधार, पैन, बैंक) पूरा होना चाहिए। SMS के जरिए बैलेंस चेक करने के लिए आपको अपने रजिस्टर्ड नंबर से 7738299899 पर एक मैसेज भेजना होगा। SMS ‘EPFOHO UAN LAN’ इसी फॉर्मेट में होना चाहिए। बता दें कि यहां UAN की जगह पर अपना 12 अंकों का नंबर लिखें और LAN की जगह अपनी भाषा के शुरुआती 3 अक्षर लिखें। जैसे- हिंदी के लिए HIN, अंग्रेजी के लिए ENG, मराठी के लिए MAR है।

इन वजहों से आ सकता है UAN Activation Issues

डेटा मिसमैच : अगर EPFO रिकॉर्ड में दर्ज आपका नाम, जन्मतिथि या जेंडर, आपका आधार नंबर नहीं मैच करेगा, तो UAN एक्टिवेट नहीं होगा। इसको ठीक करने के लिए EPFO के Joint Declaration User Interface पर जाकर ऑनलाइन सुधार के लिए अप्लाई करें या अपने एंप्लायर के जरिए भी ठीक करवा सकते हैं।

मोबाइल नंबर : इसके अलावा, अगर आपका मौजूदा मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक नहीं तो, एक्टिवेशन के समय OTP नहीं आएगा। इसके लिए नजदीकी आधार केंद्र जाकर अपने आधार में नया मोबाइल नंबर अपडेट कराएं, फिर UAN एक्टिवेट करें।

Member ID not seeded एरर क्या है और इसे कैसे ठीक करें?

कई बार EPF पासबुक देखने पर Member ID not seeded with UAN लिखकर आता है। इसका मतलब है कि आपकी पुरानी या नई मेंबर आईडी आपके प्राइमरी UAN के साथ लिंक नहीं हुई है।

इन स्टेप्स से ठीक करें एरर

1.EPFO क्रेडेंशियल्स की जांच: मेंबर यूनिफाइड पोर्टल पर लॉग इन करें और View टैब में जाकर Service Inflow या Profile में जाकर देखें कि आपकी कौन सी Member ID वर्तमान UAN से जुड़ी है।

2.e-KYC और आधार सीडिंग: यह एरर तभी आता है जब आपकी मेंबर आईडी में आधार लिंकिंग अधूरी हो। पोर्टल के Manage सेक्शन में जाकर KYC पर क्लिक करें और आपना आधार वेरिफिकेशन स्टेटस चेक करें।

3. एंप्लायर से संपर्क: अगर आपने हाल ही में नौकरी बदली है, तो पुरानी कंपनी की मेंबर आईडी को नई कंपनी के UAN में ट्रांसफर करने की रिक्वेस्ट डालें। यह प्रक्रिया ऑनलाइन Online Services टैब में जाकर One Member – One EPF Account के जरिए की जा सकती है।

Spread the love