May 24, 2026

Udaan Publicity

The Voice of Democracy

‘पैसे के लिए बेचे महिलाओं के नंबर…’ अमेजन डिलीवरी बॉय इब्राहिम का खौफनाक कबूलनामा

अमेजन के डिलीवरी एजेंट ने महिलाओं के व्यक्तिगत डेटा को लीक किया, जिससे उनकी सुरक्षा खतरे में पड़ गई है। सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर गुस्सा बढ़ रहा है और सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।

सोशल मीडिया पर एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने ऑनलाइन शॉपिंग करने वाले लोगों, खासकर महिलाओं की सुरक्षा पर निशान लगा दिया है।

Mint Hindi पर प्रकाशित खबर के मुताबिक, सोशल मीडिया एक्स पर @archi_tandewal नाम के यूजर ने आरोप लगाया है कि इब्राहिम नाम के अमेजन के एक डिलीवरी एजेंट ने ऑन-रिकॉर्ड ये कबूली है कि वो पैसे के लालच में हिंदू महिला ग्राहकों के मोबाइल नंबर और घर के पते ‘सजाद’ नाम के अपने एक दोस्त को लीक कर रहा था। इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा है और लोग अमेजन से तुरंत सख्त कार्रवाई करने या फिर सीधे पुलिस में FIR दर्ज कराने की चेतावनी दे रहे हैं।

दोस्त को भेजता है जानकारी

बताया जा रहा है कि डिलीवरी एजेंट ग्राहकों के घर पार्सल लेकर पहुंचता था और वहां वेरिफिकेशन करने या कोई QR कोड भेजने के बहाने ग्राहकों से उनके पर्सनल कॉन्टैक्ट नंबर मांगता था। इतना ही नहीं, वो चालाकी से पार्सल के ऊपर लगे उस एड्रेस लेबल की फोटो अपने फोन से खींच लेता था, जिस पर ग्राहक का नाम, पूरा पता और फोन नंबर छपा होता है। इसके बाद वो इन तस्वीरों को सीधे अपने दोस्त को फॉरवर्ड कर देता था, जो ग्राहक की प्राइवेसी का उल्लंघन है।

अमेजन करेगा मामले की जांच

एक्स पर वीडियो के वायरल होने के बाद अमेजन कंपनी की टीम @AmazonHelp ने शिकायतकर्ता से अनुरोध किया है कि वे अपनी किसी ऑर्डर आईडी या पर्सनल अकाउंट की जानकारी को पब्लिकली शेयर न करें, बल्कि सीधे प्राइवेट मैसेज (DM) के जरिए उनसे संपर्क करें ताकि इस मामले की आंतरिक जांच और आगे की मदद की जा सके।

महिलाओं की सुरक्षा पर उठा सवाल

वीडियो के वायरल होने पर यूजर्स ने कहा कि बल्कि महिलाओं की सुरक्षा से जुड़ा एक गंभीर आपराधिक मामला है। होम डिलीवरी के नाम पर अनजान लोगों को अपने घर का पता और नंबर देना मजबूरी है, लेकिन अगर डिलीवरी एजेंट्स ही इस तरह डेटा चुराकर आगे बेचने लगेंगे, तो महिलाएं अपने ही घरों में असुरक्षित हो जाएंगी।

एक्स लिंक-:

Archie Tandewal

@archi_tandewal
Your delivery agents are completely compromising customer safety. One named Ibrahim is on record admitting to leaking Hindu female customers’ numbers and addresses to Sajad for incentives. Either take action or I will file an FIR.

https://x.com/archi_tandewal/status/2058068030937248196?s=20

Spread the love