July 15, 2026

Udaan Publicity

The Voice of Democracy

सिर्फ सोनम जी भूखे हैं, बाकी सब भर-भर के खा रहे हैं…जंतर-मंतर से फूड ब्लाॅगर आयुष सपरा ने बताई हकीकत

सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के अनशन का बुधवार को 18वां दिन है. उनसे अनशन समाप्त करने के लिए अपील की जा रही है. कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी उनसे अनशन समाप्त करने का आग्रह किया है. इसी बीच एक फूड ब्लाॅगर का वीडियो काफी चर्चा में है, जो काॅकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन स्थल से बनाया गया है. फूड ब्लाॅगर अपने ब्लाॅग में यह कहता नजर आ रहा है कि सिर्फ सोनम जी भूखे हैं, बाकी सब भर-भर कर खा रहे हैं.

जंतर-मंतर पर खाने की डिमांड बहुत ज्यादा है
फूड ब्लाॅगर आयुष सपरा ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें वह कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन स्थल पर जाकर फूड ब्लाॅगिंग कर रहा है. वह अपने वीडियो में छोले खाता है, समोसे खाता है और कहता है कि स्वाद बहुत बढ़िया है. वह कहता है कि मुझे सिर्फ छोले मिले हैं, क्योंकि फूड की डिमांड बहुत ज्यादा है. अगर पूरियां मिलती तो मैं 10-15 के नीचे नहीं रूकता. वह अपने वीडियो में यह भी कहता है कि सिर्फ सोनम जी भूखे हैं, बाकी सब भर-भर कर खा रहे हैं. वह काॅकरोच जनता पार्टी के नाम वाली मिनरल वाटर की पानी भी वहां से लेता है और पीता है. वह समोसे के साथ लाल चटनी खाता है.

ब्लाॅग पर शुरू हुआ विवाद
आयुष सपरा के ब्लाॅग पर इंटरनेट की दुनिया में विवाद शुरू हो गया है. कोई उसे बेशर्म बताकर उसकी निंदा कर रहा है तो उसके समर्थन में खड़ा है. कई लोगों का कहना है कि आयुष को फूड ब्लाॅगिंग के लिए कोई और जगह नहीं मिली थी क्या? वह एक प्रदर्शन के दौरान अनशन पर बैठे लोगों का मजाक बना रहा है. विरोध प्रदर्शन के दौरान वॉलंटियर्स और सपोर्टर्स को खाना परोसा जाना कोई अजीब बात नहीं है, लेकिन आयुष सपरा के वीडियो ने विवाद खड़ा कर दिया है.

Spread the love