हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में शुक्रवार रात 10 बजकर 4 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। करीब दो सेकेंड तक धरती कांपने से लोगों में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5 दर्ज की गई है। भूकंप का केंद्र चंबा जिले में स्थित था। सबसे ज्यादा चिंता की बात यह रही कि इसकी गहराई मात्र 5 किलोमीटर थी, जिसके कारण झटके बहुत ज्यादा महसूस किए गए। झटकों का असर शिमला, कांगड़ा, कुल्लू और चंबा के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों में भी देखा गया। राहत की बात यह है कि देर रात तक किसी बड़े जान-माल के नुकसान की खबर नहीं मिली।
क्यों बार-बार कांपता है पहाड़?
वैज्ञानिकों के अनुसार, धरती के भीतर मौजूद टैकटोनिक प्लेट्स में जब हलचल या कंपन बढ़ जाता है, तो भूकंप महसूस होता है। चंबा जिला पहले से ही भूकंप की दृष्टि से बेहद संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है और यहां पहले भी कई बार ऐसी हलचलें दर्ज की जा चुकी हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि तीव्रता 7 से अधिक हो, तो केंद्र के 40 किमी के दायरे में भारी तबाही हो सकती है।

Related Posts
वायदे हो रहे पूरे, प्रदेश में है खुशहाली का माहौल- मंत्री टंक राम वर्मा
मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण संपन्न
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई