नईदिल्ली। प्रौद्योगिकी कंपनी एयरट्रंक ने 2030 तक भारत में तीन लाख करोड़ रुपए से अधिक का निवेश और पांच गीगावाट क्षमता का डाटा सेंटर विकसित करने की योजना की घोषणा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एयरट्रंक के संस्थापक और सीईओ रॉबिन खुदा से मुलाकात के बाद शुक्रवार को कहा कि यह देश के डिजिटल बुनियादी ढांचा परिवेश में प्रस्तावित सबसे बड़े निवेश में से एक है।
उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, भारत की डिजिटल बुनियादी ढांचा यात्रा उल्लेखनीय गति पकड़ रही है। इस तरह के निवेश से क्लाउड कंप्यूटिंग और एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के वैश्विक केंद्र के रूप में भारत की स्थिति मजबूत होगी। साथ ही रोजगार के अवसर सृजित होंगे, स्थानीय आपूर्ति श्रृंखलाओं को समर्थन मिलेगा और नवोन्मेष आधारित विकास में तेजी आएगी। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘यह स्पष्ट है कि विश्व की डिजिटल अर्थव्यवस्था का भविष्य तेजी से भारत में आकार ले रहा है।

Related Posts
दिल्ली से सिलीगुड़ी तक बुलेट ट्रेन का मेगाप्लान, पटना समेत कई शहरों को मिलेगी हाईस्पीड कनेक्टिविटी
एक पेड़ मां के नाम 3.0’ अंतर्गत राज्यभर में पहले ही दिन 6 लाख पौधों का रोपण किया जाएगा
शाला प्रवेशोत्सव से पहले प्राथमिक विद्यालयों में पुस्तकें पहुँचाने के लिए प्रशासन सजग: पावरा