अमेरिका ने ईरान पर एक बार फिर सैन्य हमले किए, जिसके बाद देश के कई इलाकों में धमाकों की खबरें सामने आईं. सिरिक और मिनाब समेत कई क्षेत्रों में विस्फोट की आवाजें सुनाई दी. वहीं हालात को देखते हुए ईरानी अधिकारियों ने कई जगहों पर एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय कर दिए. स्थानीय मीडिया के मुताबिक सुरक्षा एजेंसियां लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. डोनाल्ड ट्रंप और पीट हेगसेथ ने पहले ही चेतावनी दी थी कि अगर ईरान ने अपना रुख नहीं बदला, तो अमेरिका उसके अहम ठिकानों को निशाना बनाकर सैन्य कार्रवाई और तेज करेगा. इन चेतावनियों के कुछ घंटों बाद ही अमेरिका ने ईरान पर नए हमले शुरू कर दिए.
अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने क्या कहा?
अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने बाद में बताया कि राष्ट्रपति और सेना के सर्वोच्च कमांडर के आदेश पर अमेरिकी सेना ने 10 जून की शाम 5:15 बजे से ईरान के कई ठिकानों पर अतिरिक्त “आत्मरक्षा” हमले शुरू कर दिए. CENTCOM ने कहा कि ये हमले ईरान की बेवजह और लगातार जारी आक्रामक गतिविधियों के जवाब में किए गए हैं. अमेरिकी सेना के मुताबिक यह कार्रवाई आत्मरक्षा के तहत की गई है और इसका मकसद ईरान की ओर से पैदा हुए खतरों का जवाब देना था.
अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने क्या बताया?
ईरानी मीडिया के मुताबिक बंदर अब्बास, क़ेश्म द्वीप, गोर्गान समेत कई अन्य स्थानों पर भी धमाके हुए हैं. हमलों के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है.
होर्मुज स्ट्रेट बंद किया गया
अमेरिका के दक्षिणी ईरान में किए गए हमलों के बाद हालात और तनावपूर्ण हो गए हैं. ईरान के शीर्ष संयुक्त सैन्य कमान ने गुरुवार (11 मई) को ऐलान किया कि होर्मुज स्ट्रेट को बंद कर दिया गया है. इसके साथ ही कहा गया कि अब इस रास्ते से किसी भी तेल टैंकर या व्यावसायिक जहाज को गुजरने की अनुमति नहीं होगी. ईरान ने चेतावनी दी कि जो भी जहाज इस मार्ग से गुजरने की कोशिश करेगा, उसे निशाना बनाया जाएगा. घोषणा के कुछ ही देर बाद ईरानी मीडिया ने दावा किया कि होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की कोशिश कर रहे दो जहाजों पर रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने कार्रवाई की है. हालांकि अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) का कहना है कि होर्मुज में जहाजों की आवाजाही अब भी जारी है.

Related Posts
Positive Aura : नकारात्मक ऊर्जा होगी दूर, इन उपायों से सुधारें अपना औरा, मिलेगी पॉजीटिव वाइब
भारत में 6% कम हुए अपराध, फिर भी डिजिटल अपराध का बढ़ रहा खतरा
इंडियन टैंकर पर अमेरिकी हमले के बाद 3 भारतीय लापता, भारत का कड़ा रुख, US राजनयिक तलब