June 11, 2026

Udaan Publicity

The Voice of Democracy

पोस्ट ऑफिस या बैंक? जानें FD के लिए कौन सा ऑप्शन है बेस्ट

Best FD rates in india : अगर आपके पास भी इस समय 50,000 रुपए की एकमुश्त रकम है और आप सोच रहे हैं कि इसे कहां जमा किया जाए, तो यह खबर आपके बहुत काम की है। आइए जानते हैं कि आप कहां अपने पैसे निवेश कर सकते हैं।

नौकरी करके कमाते तो सभी हैं, लेकिन असली धुरंधर वहीं होता है, जो इसी नौकरी के बीच कुछ पैसे बचाकर सेविंग कर लेता है। हालांकि कुछ लोग पैसे को मार्केट में लगा देते हैं, लेकिन कुछ लोग बिल्कुल भी रिस्क नहीं लेना चाहते हैं, इसलिए पैसे की FD करवा देते हैं। अगर आपके पास भी कुछ पैसे हैं और आप उसकी FD करवाना चाहते हैं, तो ये खबर आपके लिए ही है। दरअसल आज हम आपको बताने वाले हैं कि आपके पैसे पोस्ट ऑफिस में रखने से ज्यादा जल्दी बढ़ेंगे या फिर बैंक में रखने पर ग्रो करेंगे।

दरअसल पोस्ट ऑफिस की तरह बैंक भी एफडी करते हैं। आइए जानते हैं कि अगर आपके पास 50 हजार रुपये हैं, तो कहां पर FD करवानी बेस्ट रहेगी।

कहां पर सुरक्षित रहेंगे पैसे?

जब पैसों की बात होती है, तो सबसे बड़ा मुद्दा उनको सुरक्षित निवेश करना होता है। अगर पोस्ट ऑफिस की बात करें, तो ये केंद्र सरकार के अधीन आता है। यहां पर जमा एक-एक रुपये की जिम्मेदारी सरकार की होती है। इसे सोवरेन गारंटी भी कहते हैं। पोस्ट ऑफिस में जमा पैसा कभी भी डूब नहीं सकता है। इसलिए बुजुर्गों की पहली पसंद पोस्ट ऑफिस है। वहीं बैंक में FD की बात करें, तो सरकारी बैंक में FD करवाना प्राइवेट बैंक से ज्यादा सुरक्षित होता है। हालांकि हर बैंक में आपकी 5 लाख रुपये तक की जमा राशि (प्रिंसिपल + ब्याज) ‘DICGC’ के तहत बीमाकृत होती है। ऐसे में दोनों ही जगह आपके पैसे सुरक्षित रहने वाले हैं।

कहां मिलता है ज्यादा ब्याज?

पोस्ट ऑफिस में एफडी को ‘टाइम डिपॉजिट’ (POTD) कहा जाता है। फिलहाल इसकी दरें कुछ इस प्रकार हैं।

1 साल की एफडी: करीब 6.9%
2 साल की एफडी: करीब 7.0%
3 साल की एफडी: करीब 7.1%
5 साल की एफडी: करीब 7.5%

बैंक एफडी (Bank FD)
बैंकों की दरें हर बैंक में अलग-अलग होती हैं और समय-समय पर बदलती रहती हैं:

  1. बड़े सरकारी बैंक (SBI/PNB): 1 से 3 साल के लिए 6.50% से 7.00% के बीच।
  2. प्राइवेट बैंक (HDFC/ICICI): 7.00% से 7.25% के आसपास।
  3. स्मॉल फाइनेंस बैंक: यहां आपको 7.5% से 8.25% तक का ऊंचा ब्याज मिल सकता है।

नोट- अगर आपकी उम्र 60 से ज्यादा है, तो आप सीनियर सिटीजन में आते हैं। ऐसे में आपको आम जनता से थोड़ा ज्यादा ब्याज मिलता है।

इसके अलावा आप पोस्ट ऑफिस में 1,2,3,5 साल के लिए FD करवा सकते हैं ,लेकिन आप बैक में 7 दिन से लेकर 15 महीने तक की FD कर सकते हैं। ऐसे में अगर आप कम वक्त के लिए FD करवाना चाहते हैं, तो बैंक सबसे बेस्ट ऑप्शन है।

टैक्स में भी मिलेगी छूट

अगर आप 50,000 रुपये 5 साल के लिए निवेश करते हैं, तो इनकम टैक्स की धारा 80C के तहत छूट मिलती है।

  • पोस्ट ऑफिस की 5 साल वाली एफडी (POTD) टैक्स छूट के दायरे में आती है।
  • बैंक की केवल ‘टैक्स सेवर एफडी’ (जिसका लॉक-इन पीरियड 5 साल होता है) पर ही छूट मिलती है।
  • हालांकि FD पर मिलने वाला ब्याज आपकी सालाना आय में जोड़ा जाता है। उसपर आपको टैक्स देना पड़ता है।

इसके अलावा अगर आप FD तोड़ना चाहते हैं, तो क आपको एफडी तोड़ने की सुविधा देते हैं, लेकिन इसके बदले में वे आमतौर पर 0.5% से 1% तक की पेनल्टी काटते हैं। वहीं पोस्ट ऑफिस के नियम थोड़े सख्त हैं। आप 6 महीने से पहले FD बंद नहीं कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आप 6 महीने के बाद और 1 साल से पहले बंद करते हैं, तो आपको केवल सेविंग अकाउंट जितना ब्याज (करीब 4%) ही मिलेगा।

Spread the love