Weather Update : दक्षिण-पश्चिम मानसून लगातार आगे बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से दक्षिण, पश्चिम तथा पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना बन गई है। मौसम विभाग ने यूपी, बिहार, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं 70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज आंधी चलने की आशंका जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान कई क्षेत्रों में तेज बारिश, गरज-चमक और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने यूपी, बिहार समेत 13 राज्यों में भारी बारिश और आंधी को लेकर नया अलर्ट जारी कर दिया है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की आशंका जताई है।
देश के 25 से अधिक जिलों में खतरनाक स्पीड से आंधी के चलते बड़े-बड़े वृक्ष भी जड़ से धाराशायी हो सकते हैं। वहीं, पूर्वी भारत में आकाशीय बिजली और वज्रपात का कहर देखने को मिल सकता है। पहाड़ी राज्यों में जाने वाले लोग विशेष रूप से सावधान रहें। वहीं देश के कुछ जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक जा सकता है।

Related Posts
IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस : लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 के खिलाफ आरोप तय
EPF से पैसे निकालने के नए नियम : पढ़ाई, इलाज और घर के लिए मिलेगी बड़ी राहत
5 राज्यों के चुनावी खर्च का लेखा-जोखा : BJP को ₹1,473 करोड़ का चंदा, कांग्रेस से 7 गुना ज्यादा