June 13, 2026

Udaan Publicity

The Voice of Democracy

असम के जोरहाट में भारतीय वायुसेना का AN-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त

Indian Air Force aircraft crashes : असम से बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है। यहां के जोरहाट स्थित रौरिया वायुसेना स्टेशन पर भारतीय वायुसेना का एक AN-32 परिवहन विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। शुरुआती जानकारी के​ अनुसार, वायुसेना स्टेशन परिसर के भीतर विमान की लैंडिंग के बाद उसमें आग लग गई। दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। वहीं, हताहतों को लेकर भी कुछ आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, पायलट की मौत की आशंका जताई जा रही है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

हादसे के बाद की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए एक्स पर लिखा कि जोरहाट में AN-32 विमान लैंडिंग के दौरान हादसे का शिकार हो गया है। फिलहाल पूरी जानकारी का इंतजार है।

वायुसेना ने कहा- बचाव और जांच कार्य जारी

वायुसेना ने कहा, “असम के जोरहाट स्थित वायुसेना स्टेशन पर लैंडिंग के दौरान एक सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटनाग्रस्त विमान AN-31 मालवाहक विमान था, जिसका इस्तेमाल आपूर्ति परिवहन के लिए किया जाता है। यह दुर्घटना विमान के वायुसेना अड्डे पर उतरने के प्रयास के दौरान हुई। आशंका है कि इस दुर्घटना में पायलट की जान चली गई होगी। घटनास्थल पर बचाव और जांच कार्य जारी है, इसलिए आगे की जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।”

2 हिस्सों में टूटा विमान

रिपोर्ट के मुताबिक, विमान नियमित उड़ान पर था। इसी दौरान लैंडिंग के वक्त लैंडिंग स्ट्रिप पर लैंड नहीं कर सका और आसपास की उबड़-खाबड़ जगह पर चला गया। इसके बाद विमान जमीन से टकराया और उसमें आग लग गई। घटनास्थल से सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि विमान के मलबे से धुंआ निकल रहा है। वहीं, घटना के बाद विमान के बीच में से 2 टुकड़े हो गए।

Spread the love