MP Monsoon Alert : मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदलता हुआ नजर आ रहा है। कहीं आंधी और बारिश हो रही है तो कहीं उमस भरी चिपचिपी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। मौसम विभाग ने सोमवार, 15 जून को प्रदेश के 33 शहरों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें भोपाल, सीहोर, राजगढ़ और आगर जिलों में मौसम का ज्यादा असर देखने की संभावना है, जबकि छतरपुर और आसपास के इलाकों में गर्मी से राहत के आसार फिलहाल कम हैं।
अगले सप्ताह में मानसून की एंट्री की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मानसून की एंट्री को लेकर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है। पहले 15 जून तक मानसून के प्रवेश की संभावना जताई गई थी, लेकिन फिलहाल कोई स्पष्ट सिस्टम सक्रिय नहीं है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार ट्रफ लाइन अब मध्यप्रदेश के उत्तरी हिस्सों से गुजर रही है और अगले सप्ताह के मध्य या अंत तक मानसून के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
खजुराहो में पारा 42.4 डिग्री, सतना में रात सबसे गर्म
मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया है। खजुराहो में अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो प्रदेश में सबसे अधिक है। दतिया में 41.6 डिग्री, नौगांव में 41.4 डिग्री और मंडला में 40.0 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
वहीं प्रमुख शहरों में भोपाल में 35.4 डिग्री, ग्वालियर में 39.2 डिग्री, इंदौर में 36.3 डिग्री, उज्जैन में 36.5 डिग्री, जबलपुर में 38.5 डिग्री, रीवा में 39.6 डिग्री, सागर में 37.4 डिग्री और नर्मदापुरम में 36.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।रात के तापमान की बात करें तो सतना जिले में सबसे अधिक 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे रातें भी गर्म बनी हुई हैं।

Related Posts
TMC के 20 बागी सांसदों ने छोड़ी पार्टी, NCPI में विलय की घोषणा
सोमवती अमावस्या आज : भगवान शिव को इस तरह करें प्रसन्न, जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
एमपी के मुरैना में रेल हादसा : आग लगने की अफवाह से ट्रेन से कूदे यात्री, 4 की मौत