प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के एवियन में आयोजित G-7 शिखर सम्मेलन में होर्मुज स्ट्रेट में भारतीय नागरिकों की मौत से जुड़े मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय मंच पर उठाया। आउटरीच सेशन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि वैश्विक समुद्री व्यापार को जोड़ने वाले नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सभी देशों की जिम्मेदारी है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट में हाल की घटनाओं में कई भारतीय नागरिकों की जान गई है, जो अत्यंत दुखद है। उन्होंने कहा कि समुद्री मार्गों की सुरक्षा केवल एक देश की नहीं, बल्कि पूरी दुनिया की साझा जिम्मेदारी है।
पीएम मोदी ने कहा कि भारत पश्चिम एशिया में शांति स्थापना की दिशा में हो रहे प्रयासों का स्वागत करता है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में संघर्ष के कारण कई मित्र देशों को जन-धन की क्षति उठानी पड़ी है, जिसका असर वैश्विक स्थिरता और व्यापार पर भी पड़ा है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट जैसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में किसी भी प्रकार की बाधा का सीधा असर वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला और अर्थव्यवस्था पर पड़ता है। इसलिए समुद्री सुरक्षा को मजबूत करना अत्यंत आवश्यक है।

Related Posts
MP हाईकोर्ट का अहम फैसला : फतवे को आधार बनाकर नहीं मिल सकती तलाक की डिक्री
असम में आसमानी आफत : बाढ़ से 95 की मौत, 1.60 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, जेपी नड्डा ने किया दौरा
मोहुआ मोइत्रा ने दी कलकत्ता हाई कोर्ट को चुनौती, बुर्का मामले पर पहुंची सुप्रीम कोर्ट