IMD warning : देश के कई राज्यों कें मानसून ने दस्तक दे दी है. इस समय केरल से लेकर तटीय कर्नाटक में मानसून सक्रिय हैं. वहीं पूर्वोत्तर भारत के असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और मणिपुर तक में अच्छी खासी बारिश देखने को मिल रही है. जल्द ही मानसून का यूपी से लेकर हरियाणा, बिहार और दिल्ली तक पहुंचेगा. मौसम विभगा के अनुसार, मानसून लगातार आगे बढ़ रहा है. इसी को देखते हुए आईएमडी ने 20 से ज्यादा राज्यों में आंधी तूफान और बारिश की संभावना जताई है. इनमें से कुछ राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया है. आइए जानते हें किन किन राज्यों में मौसम का कैसा हाल रहेगा.
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में देश के 21 राज्यों में आंधी तूफान और बारिश की संभावना है. इनमें मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब और उत्तराखंड शामिल हैं. यहां अचानक से मौसम का मिजाज बदलेगा. वहीं तेज आंधी तूफान के साथ बारिश आने की पूरी संभावना है. वहीं कुछ इलाकों में बिजली गिरने की भी संभावना है. वहीं लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिलेगी.
मौसम विभाग के अनुसार, मानसून इस समय दक्षिण पश्चिम भारत में मजबूत स्थिति में बना हुआ है. इसी के प्रभाव केरल से लेकर कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में अच्छी खासी बारिश दर्ज की जा रही है. वहीं पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तराखंड से लेकर हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर तक मौसम बिगड़ने के संकेत हैं. उत्तर भारत में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज आंधी और बारिश की पूरी संभावना बनी हुई है.
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ घंटे और दिनों में मानसून की रफ्तार तेज हो जाएगी. इसी के बाद गुजरात से लेकर गोवा और महाराष्ट्र तक बारिश बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं. वहीं पूर्वी भारत में जोरदार बारिश होने की संभावना है. आईएमडी के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों में ही देश के ज्यादातर राज्यों में अच्छी बारिश देखने को मिलेगी.

Related Posts
सैन्य आत्मनिर्भरता में बड़ी उपलब्धि, 1.78 लाख करोड़ पहुंचा भारत का रक्षा उत्पादन
Air India का ‘बेसिक किराया’ लांच : यात्री अपने बजट के मुताबिक चुन सकेंगे टिकट
मेस्सी की जादुई हैट्रिक : 39 की उम्र में रचा इतिहास, दागी विश्व कप हैट्रिक