दिल्ली सरकार ने नीट यूजी 2026 की परीक्षा देने वाले छात्रों को बड़ी राहत दी है। रविवार, 21 जून को होने वाली इस परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (DTC)की सभी बसों में फ्री यात्रा मुहैया कराई जाएगी। इसके लिए उन्हें बस में चढ़ते समय अपना वैध NEET UG 2026 एडमिट कार्ड बस कंडक्टर या चेकिंग स्टाफ को दिखाना होगा। दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (DTC) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा, “21.06.2026 (रविवार) को होने वाली NEET (UG) 2026 की दोबारा परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए DTC और DoT बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा।”
अभिभावकों के लिए परीक्षा केंद्रों के बाहर कूलिंग जोन
इसके साथ ही दिल्ली सरकार ने 97 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होने वाली परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों के अभिभावकों के लिए केंद्रों के बाहर ‘कूलिंग ज़ोन’ बनाएगी। विद्यार्थियों के साथ आए उनके अभिभावक परीक्षा के दौरान गर्मी में खुले आसमान के नीचे इंतजार करने के बजाए इन कूलिंग जोन में बैठ सकते हैं।
चाय-पानी से लेकर मेडिकल तक होगी व्यवस्था
CM रेखा गुप्ता ने बताया कि दिल्ली में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) परीक्षा के लिए कुल 97 केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 69 सरकारी विद्यालय में और 28 केंद्रीय विद्यालयों में हैं। उन्होंने कहा कि इन परीक्षा केंद्रों के आसपास जिला प्रशासन की तरफ से स्पेशल कूलिंग जोन बनाए जा रहे हैं, जहां विद्यार्थियों के अभिभावकों और परिजनों के बैठने, आराम करने और गर्मी से राहत पाने की समुचित व्यवस्था रहेगी। गुप्ता के मुताबिक, इन कूलिंग जोन में बैठने की सुविधा, स्वच्छ पेयजल, शिकंजी, ORS, चाय और प्राथमिक मेडिकल जैसी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।
रेलवे ने किया स्पेशल ट्रेन और किराए का ऐलान
बता दें कि परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे विशेष किराए और स्पेशल ट्रेनों का भी संचालन कर रहा है। रेलवे प्रशासन ने इंदौर-भोपाल- रतलाम और डॉ. अम्बेडकर नगर-बांद्रा टर्मिनस के बीच विशेष किराये पर स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों के संचालन से मध्यप्रदेश एवं महाराष्ट्र-गुजरात के यात्रियों को महत्वपूर्ण राहत मिलेगी।

Related Posts
राम मंदिर दान विवाद मामला : नृपेंद्र मिश्रा ने निगरानी व्यवस्था पर उठाए सवाल
IndiGo : हवाई यात्रियों को बड़ी राहत, कैब्स विद इंडिगो सेवा शुरू, 49 रुपए में मिलेगी कन्फर्म कैब
केजरीवाल का सरकार पर तीखा तंज : पेपर लीक रोकने के केंद्र के प्रयास को बताया “कॉमेडी सर्कस”