Udaan News. पटना सिटी के बाईपास थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा. NH-30 जाम कर उग्र प्रदर्शन किया गया, जिसमें वाहनों में आगजनी और पथराव की घटनाएं हुईं.
स्थानीय लोगों के अनुसार पहाड़ी मोहल्ला निवासी युवक मनीष उर्फ उपेंद्र सड़क पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार से आ रही बस ने उसे कुचल दिया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे की खबर फैलते ही स्थानीय लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जुट गए और गुस्से का माहौल बन गया.

Related Posts
केंद्र सरकार ने SC-ST आरक्षण में आय आधारित उप-कोटा की मांग को ठुकराया
राहुल गांधी का प्रयागराज दौरा: केपी ग्राउंड में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिली मंजूरी
झाड़-फूंक के नाम पर महिला को 10 दिन तक खंभे से बांधे रखा, इलाज न मिलने से मौत; पति-तांत्रिक समेत 3 गिरफ्तार