लाल घेरे में आरोपी पटवारी
सिवनी। प्रदेश के सिवनी जिले में एक घूसखोर पटवारी को जबलपुर लोकायुक्त दल ने रंगेहाथों रिश्वत लेते हुए धर दबोचा। पटवारी ने सीमांकन के बाद पावती देने के बदले में रिश्वत की मांग की थी। इसकी शिकायत आवेदक ने लोकायुक्त जबलपुर में की थी।
जानकारी के मुताबिक, जिले के बरघाट तहसील बोरीखुर्द गांव निवासी आवेदक भगतराम खरे पिता स्व.भैयालाल खरे की पत्नी बैगीन बाई खरे ने ग्राम पंचायत धपारा में अपने हिस्से में आई पैतृक जमीन का सीमांकन करवाया था। पावती देने के नाम पर पटवारी महेंद्र बिसेन पिता स्व चैतराम बिसेन की नीयत डोल गई, उसने सीमांकन के बाद पावती देने के बदले में आवेदक से 6 हजार रुपए की मांग की।
आवेदक की शिकायत पर गुरुवार को कार्यवाही करते हुए जबलपुर लोकायुक्त के दल ने पटवारी महेंद्र बिसेन को शासकीय कार्यालयीन कक्ष से छह हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों पकड़ लिया। आरोपी पटवारी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन) 2018 की धारा-7,13(1)B, 13(2) के अंतर्गत कार्यवाही की गई है।

Related Posts
कांकेर मुठभेड़ में बड़ी सफलता: सुरक्षाबलों ने ढेर किया माओवादी ACM, बड़े कैडर को झटका
रायसेन में उन्नत कृषि महोत्सव का समापन, केंद्रीय मंत्री गडकरी और शिवराज होंगे शामिल
कोर्ट में बहस तेज,बचाव पक्ष ने उठाए सवाल, सुबोध अग्रवाल ने लगाए गंभीर आरोप