भोपाल .
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को ग्वालियर में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के सुपुत्र रिपुदमन सिंह (सागर) के विवाह समारोह में शामिल होकर वर-वधु को आशीर्वाद प्रदान किया।
ग्वालियर में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के सुपुत्र रिपुदमन सिंह का विवाह कनिका (सिमरन) सुपुत्री मती सीमा-स्व. सूर्यवीर सिंह सिसौदिया के साथ हुआ है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वर-वधु को आशीर्वाद प्रदान कर राधाकृष्ण की मूर्ति भेंट की। उन्होंने मंत्री तोमर एवं उनके परिजन को शुभकामनाएँ एवं बधाई दी।

Related Posts
कवि सम्मेलन और काव्यगोष्ठी से भी पुकार, “बरसों बदरा झूम के”
पदोन्नति केवल पद में बदलाव नहीं, जिम्मेदारियों की वृद्धि है : एसपी पद्मविलोचन शुक्ल
डॉ. अंजुम बाराबंकवी : शख्स और अक्स पर बात, पुस्तक विमोचन और मुशायरा; आयोजन 26 को