June 26, 2026

Udaan Publicity

The Voice of Democracy

कमर्शियल LPG : सरकार ने हटाईं सभी पाबंदियां, सप्लाई पुरानी स्थिति में बहाल

देश के औद्योगिक और वाणिज्यिक (Commercial) एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर है. केंद्र सरकार ने नॉन-डोमेस्टिक पैक्ड एलपीजी (गैर-घरेलू पैक एलपीजी) की आपूर्ति पर लगीं सभी सेक्टोरल पाबंदियों को पूरी तरह हटा दिया है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने बताया, मिडिल ईस्ट संकट की शुरुआत में जिस बल्क (Bulk) एलपीजी की सप्लाई पर पूरी तरह रोक लगा दी गई थी, उसमें भी अब 50 फीसदी तक की ढील दे दी गई है.

पश्चिम एशिया संकट के दौरान उठाए गए थे सख्त कदम
मंत्रालय ने बताया कि पश्चिम एशिया संकट के समय देश में एलपीजी की भारी किल्लत हो गई थी. तब घरेलू उत्पादन बढ़ाने के लिए सरकार ने आवश्यक वस्तु अधिनियम (Essential Commodities Act) के तहत सख्त आदेश जारी किए थे. इसके तहत C3-C4 स्ट्रीम्स (पेट्रोकेमिकल उत्पाद) को पेट्रोकेमिकल और अन्य डाउनस्ट्रीम उपयोगों से रोककर पूरी तरह से केवल एलपीजी उत्पादन में डायवर्ट कर दिया गया था.

घरेलू एलपीजी पर नहीं होगा कोई असर
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने बताया, पाबंदियां हटाने के बाद घरेलू एलपीजी पर कोई असर नहीं होगा. देश में एलपीजी के घरेलू उत्पादन में सुधार और विदेशों से आने वाले एलपीजी कार्गो की उपलब्धता को देखते हुए सरकार ने C3/C4 स्ट्रीम्स के डायवर्जन को कम करने का फैसला किया है. अब उद्योगों को गैर-एलपीजी उपयोगों के लिए अधिक C3-C4 स्ट्रीम्स मिल सकेगी.

Spread the love