अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि राम मंदिर दान चोरी मामले में अभी तक सिर्फ छुटभैये आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है. जो असली आरोपी हैं, उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है. यह बस मामले को दबाने की कोशिश है. केजरीवाल ने आरोप लगाया कि जिन लोगों की गिरफ्तारी हुई भी है, उनसे कोई पुलिस पूछताछ नहीं हुई है. आरोपियों को गिरफ्तारी के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. कुछ ही दिनों बाद इनकी बेल करा दी जाएगी और पूरे मामले पर लीपा-पोती कर दी जाएगी.
अरविंद केजरीवाल ने मीडिया के सामने कहा कि चंदा चोरी हुआ है 200 करोड़, लेकिन बरामद हुए हैं 80 लाख. मैं यह जानना चाहता हूं कि आखिर बाकी का पैसा कहां गया? सरकार सिर्फ इस चोरी को दबाने की कोशिश कर रही है. केजरीवाल ने यह आरोप भी लगाया कि जिन लोगों की गिरफ्तारी हुई है, वे बहुत मामूली लोग है. गिरफ्तार लोगों से कोई पूछताछ नहीं हुई है, आखिर उन्होंने पैसा कहां पहुंचाया? कुछ भी नहीं पूछा गया है.

Related Posts
प्यार, धोखा, साजिश और मर्डर… जानें सिया-चेतन की Lovestory की खौफनाक दास्तान
विपक्ष को रक्षा मंत्रालय का जवाब : ऑपरेशन सिंदूर के शहीदों की जानकारी नहीं छिपाई गई
सुविधा : चंडीगढ़ में अब बड़े रिहायशी मकानों में चल सकेंगे ‘बेड एंड ब्रेकफास्ट’