पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा पर तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। पाकिस्तान की ओर से रविवार देर रात अफगानिस्तान से लगी सीमा पर एक बड़ा सैन्य अभियान चलाया गया। इस अचानक हुई कार्रवाई में अब तक कम से कम 29 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। पाकिस्तान सरकार ने इसे हालिया आतंकी हमलों का करारा जवाब बताया है।
पाकिस्तान के सूचना मंत्री अत्ताउल्लाह तरार ने स्थानीय मीडिया ‘डॉन न्यूज’ के हवाले से पुष्टि की है कि यह हमला पूरी तरह से सुनियोजित और खुफिया जानकारी पर आधारित था।
उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने सीमावर्ती इलाकों में उन ठिकानों को निशाना बनाया, जहां से पाकिस्तान विरोधी गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। यह ऑपरेशन रविवार की देर रात शुरू हुआ और इसने सीमा के दोनों तरफ हड़कंप मचा दिया है।

Related Posts
बढ़ेगी हवाई कनेक्टिविटी : छोटे शहरों का सफर होगा आसान, FLY91 को मिलेंगे 40 नए ATR 72-600 विमान
नरोत्तम मिश्रा को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी! नितिन नबीन से मुलाकात के बाद हलचल तेज, निकाले जा रहे राजनीतिक मायने
7.8% GDP Growth पर संशय : पूर्व वित्त सचिव सुभाष चंद्र गर्ग ने उठाए सवाल, क्या वाकई 7.8% की दर से बढ़ रही है भारतीय अर्थव्यवस्था?