June 29, 2026

Udaan Publicity

The Voice of Democracy

ग्वालियर में घटिया सड़क को लेकर लोगों ने ठेकेदार के कर्मचारी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

ग्वालियर (मध्य प्रदेश) के मुरार में सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर लोगों ने हंगामा कर ठेकेदार के कर्मचारी की पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, मामला मुरार थाना क्षेत्र के सिंहपुर रोड का है, जहां करीब एक किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण लगभग 1 करोड़ 74 लाख रुपये की लागत से कराया जा रहा है। निर्माण कार्य HNS फर्म के ठेकेदार हाकिम शर्मा द्वारा कराया जा रहा है।

घटिया सड़क निर्माण का आरोप
स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता से समझौता किया जा रहा है। उनका कहना है कि सड़क पर डामर की परत निर्धारित मानकों से कम मोटाई में बिछाई जा रही थी, जिससे सड़क की गुणवत्ता प्रभावित होगी और वह लंबे समय तक टिक नहीं पाएगी।
इसी बात को लेकर लोगों ने पहले निर्माण कार्य का विरोध किया। विरोध के दौरान मौके पर मौजूद ठेकेदार के कर्मचारी से बहस शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। गुस्साए लोगों ने कर्मचारी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। घटना के दौरान मौजूद लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Spread the love