हम आपको दुनिया के कुछ अरबपति लोगों की ऐसी आदतों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें जानकर आप हैरान हो जाएंगे. इसमें मार्क जुकरबर्ग से लेकर वॉरेन बफेट, बिल गेट्स जैसे कई अरबपति शामिल हैं, जो अरबों की संपत्ति होने के बावजूद भी साधारण आदतें अपनाते हैं.
मार्क जुकरबर्ग
मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग अक्सर एक जैसी टी-शर्ट और जींस पहनते हैं. उनका मानना है कि छोटे-छोटे फैसलों पर समय और ऊर्जा खर्च करने के बजाय जरूरी कामों पर ध्यान देना ज्यादा बेहतर है. यही कारण है कि वह अक्सर साधारण से टी-शर्ट और जींस में नजर आते हैं.
वॉरेन बफेट
दुनिया के सबसे सफल निवेशकों में शामिल वॉरेन बफेट आज भी उसी घर में रहते हैं जिसे उन्होंने कई दशक पहले खरीदा था. वह फिजूल खर्च से बचते हैं और निवेश को प्राथमिकता देते हैं. बफेट का कहना है कि पैसा कमाने से ज्यादा जरूरी है उसे सही जगह लगाना. इसके अलावा अगर बाजार कमजोर रहता है को वॉरेन बफेट सबसे सस्ता नाश्ता करते हैं.
बिल गेट्स
माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स किताबों के बेहद शौकीन हैं. वह हर साल दर्जनों किताबें पढ़ते हैं और मानते हैं कि नई चीजें सीखना कभी बंद नहीं होना चाहिए. उनका मानना है कि लगातार पढ़ने से सोचने और बेहतर फैसले लेने की क्षमता बढ़ती है.
जेफ बेजोस
अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस हमेशा पर्याप्त नींद लेते हैं. वह रोज 8 घंटे की नींद जरूर लेते हैं. उनका मानना है कि अच्छे फैसले लेने के लिए दिमाग का तरोताजा रहना जरूरी है.
जॉन कॉडवेल
ब्रिटेन के अरबपति कारोबारी जॉन कॉडवेल के अनुसार, वह कई बार अपने बाल खुद काटते हैं. वह दिखावा करना पसंद नहीं करते हैं. वह अनुशासित खर्च को प्राथमिकता देते हैं.

Related Posts
एशियन चैम्पियनशिप : अब देश के लिए दौड़ेंगे किसान परिवार के अनिकेत
भारत के तीन किशोरों ने रचा इतिहास : ”Plas-Stick” से जीता दुनिया का सबसे बड़ा क्लाइमेट अवॉर्ड
पैर गंवाया, हौसला कायम है : कोलकाता के उदय ने योग के सहारे जीती जिंदगी की जंग, अब एवरेस्ट फतह की तैयारी