June 30, 2026

Udaan Publicity

The Voice of Democracy

‘ट्रस्ट में मुस्लिम होता तो…’ राम मंदिर दान विवाद पर ओवैसी का बयान सोशल मीडिया में वायरल

AIMIM प्रमुख और हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैस ने सोमवार (29 जून) को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक जनसभा को संबोधित किया. इसमें ओवैसी ने कहा कि अगर राम मंदिर ट्रस्ट में कोई मुस्लिम होता और उस पर ऐसे आरोप लगते, तो अब तक उसका एनकाउंटर कर दिया जाता. उसके घर पर बुलडोजर भी चल चुका होता.

ओवैसी ने मामले में कार्रवाई में देरी का आरोप लगाया, साथ ही पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े किये. उन्होंने दावा किया कि इस हाई-प्रोफाइल मामले के आरोपियों को लेकर पुलिस अब तक उनकी कस्टडी तक नहीं मांग रही है, जिससे जांच की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं.

ओवैसी ने कहा कि फिलहाल इस मामले के आरोपी आराम से घूम रहे हैं. उनके इस बयान पर सभा में मौजूद लोगों ने जोरदार तालियां बजाईं. उन्होंने मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय  पर निशाना साधते हुए कहा कि चंपत मौज कर रहे हैं. उनके बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिस पर यूजर रिएक्शन दे रहे हैं.

ओवैसी पहले भी सरकार से कर चुके हैं सवाल
कुछ दिन पहले भी ओवैसी ने उत्तर प्रदेश सरकार पर सवाल उठाते हुए पूछा था कि क्या इस मामले के आरोपियों के खिलाफ भी वही कार्रवाई होगी, जिसमें गोली चलाई जाती है. आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाया जाता है. उन्होंने आरोप लगाया था कि राज्य में ऐसी कार्रवाई अक्सर मुसलमानों के खिलाफ देखने को मिलती है. राम मंदिर के दान में कथित चोरी का मामला सामने आने के बाद देशभर में इसकी चर्चा तेज हो गई है. इस मुद्दे ने राजनीतिक विवाद का रूप ले लिया है और विपक्षी दल योगी आदित्यनाथ सरकार पर सवाल उठा रहे हैं.

Spread the love