July 3, 2026

Udaan Publicity

The Voice of Democracy

9 साल बाद…श्रीलंका में टेस्ट सीरीज खेलेगी टीम इंडिया

9 साल बाद भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका में टेस्ट सीरीज खेलेगी. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (एसएलसी) ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज की घोषाणा की. एसएलसी ने बताया- श्रीलंका और भारत के बीच दो टेस्ट मैच की शृंखला 15 से 27 अगस्त के बीच गॉल और कोलंबो में खेली जाएगी. यह सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है.

श्रीलंकाई स्पिनर अपनी घरेलू पिच पर भारतीय बल्लेबाजों के लिए एक और कड़ी चुनौती पेश करेंगे. भारत ने पिछली बार 2017 में टेस्ट शृंखला के लिए श्रीलंका का दौरा किया था जिसमें उसने 3-0 से जीत हासिल की थी.

भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का शेड्यूल
पहला टेस्ट: 15 अगस्त से गॉल अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा.
दूसरा टेस्ट: 23 अगस्त से कोलंबो के एसएससी में होगा.

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब अब तक नहीं जीत पाया भारत
भारत दो बार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचा है लेकिन कभी खिताब नहीं जीत पाया. भारतीय टीम अभी तालिका में पांचवें स्थान पर है जबकि श्रीलंका छठे स्थान पर है.

नवंबर-दिसंबर में न्यूजीलैंड का दौरा करेगी टीम इंडिया
भारत इस साल नवंबर-दिसंबर में दो मैच की टेस्ट शृंखला के लिए न्यूजीलैंड का दौरा भी करेगा. भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू शृंखला जीतने से पहले इंग्लैंड में 2-2 से ड्रॉ खेलकर शुभमन गिल की कप्तानी के दौर की अच्छी शुरुआत की थी. हालांकि पिछले साल दक्षिण अफ्रीका ने भारत को उसी की सरजमीं पर बुरी तरह हराया था जिससे बल्लेबाजों की स्पिन खेलने की क्षमता पर गंभीर सवाल उठे थे.

Spread the love