July 8, 2026

Udaan Publicity

The Voice of Democracy

अगले 5 दिन… 21 राज्यों में होगी भारी बारिश, चलेंगी तेज हवाएं

देशभर में मानसून एक्टिव हो चुका है और कई राज्यों में लगातार बारिश हो रही है। भारी बारिश के कारण कई जगहों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। मुंबई समेत कई शहरों में जलभराव हो गया है। IMD ने अगले 5 दिनों तक देश के 21 राज्यों में गरज-चमक के साथ तेज हवाओं और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

अगले 5 दिनों तक बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 5 दिनों के दौरान दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं छत्तीसगढ़, कर्नाटक, कोंकण, गुजरात और मुंबई में बहुत भारी बारिश हो सकती है।

उत्तराखंड और पंजाब में मौसम

IMD ने उत्तराखंड के देहरादून, ऊधम सिंह नगर, नैनीताल, पौड़ी, हरिद्वार और बागेश्वर जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं चंडीगढ़ और पंजाब के पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर, मोहाली, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, श्री मुक्तसर साहिब, बठिंडा और मानसा जिलों में भी अलग-अलग स्थानों पर तेज बारिश होने का अनुमान है।

हरियाणा, राजस्थान और बिहार में अलर्ट

IMD ने हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह और पलवल जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। राजस्थान के 7 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ-साथ बिहार में 8 से 12 जुलाई तक कई इलाकों में लगातार बारिश का हाई अलर्ट जारी किया है।

कई राज्यों में बारिश

IMD ने 8 जुलाई को UP के 22 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। ओडिशा के 5 जिलों के लिए रेड अलर्ट और 7 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। वहीं 9 जुलाई को आंध्र प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, गोवा, तेलंगाना और कर्नाटक के कई हिस्सों में तेज बारिश होने की संभावना है।

दिल्ली में अगले 5 दिनों का मौसम

राजधानी दिल्ली में भी मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। पिछले 2 दिनों लगातार बारिश के कारण लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है। IMD ने अगले 5 दिनों तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

Spread the love