July 11, 2026

Udaan Publicity

The Voice of Democracy

सरकार प्रदेश के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध : राज्यमंत्री कृष्णा गौर

गोविंदपुरा में 72 लाख के विकास कार्यों की सौगात, राज्यमंत्री गौर ने किया भूमिपूजन

भोपाल। गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र के वार्ड-66 स्थित इंद्रपुरी मंडल में करीब 72 लाख रुपए की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का शनिवार को पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है तथा जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने नैनागिरी पार्क में 8 लाख रुपए की लागत से बनने वाली बाउंड्री वॉल तथा खेड़ापति मंदिर से नैनागिरी कॉलोनी तक 40 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सड़क के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इसके अलावा भारत नगर स्थित समर्पण पार्क में 8 लाख रुपए की लागत से बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। उन्होंने इंद्रपुरी ए सेक्टर के एकता पार्क में 3.80 लाख रुपए की लागत से पाथवे निर्माण एवं बाउंड्री वॉल की पुताई के कार्य का भी शुभारंभ किया। वहीं इंद्रपुरी बी सेक्टर में पार्क की बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य का निरीक्षण करने के बाद 11 लाख रुपए की लागत से पेवर ब्लॉक लगाने के कार्य का भूमिपूजन किया। 

इसके अलावा उन्होंने इंद्रपुरी बी सेक्टर में कालोनियों के अंदर बन रही सीसी रोड का निरीक्षण किया और क्षेत्रवासियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को दूर करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर श्रीमती गौर ने निर्माण एजेंसियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं, ताकि स्थानीय नागरिकों को बेहतर सुविधाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। 

राज्यमंत्री ने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि जनता की ओर से प्राप्त विभिन्न मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्कों का सौंदर्यीकरण, बेहतर सड़कें और सार्वजनिक सुविधाओं का विस्तार क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं, जिनसे नागरिकों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आएगा। भूमिपूजन कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष लवकुश यादव, भीकम सिंह बघेल, पार्षद  श्रीमती उर्मिला मौर्य, श्रीमती शिरोमणी शर्मा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Spread the love