July 12, 2026

Udaan Publicity

The Voice of Democracy

दतिया में मुकाबला हुआ रोचक : कांग्रेस ने दो बार के विधायक घनश्याम तिवारी को दिया टिकट

भोपाल। पूर्व विधायक घनश्याम सिंह दतिया से कांग्रेस प्रत्याशी होंगे। AICC ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दतिया विधानसभा उपचुनाव-2026 के लिए कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में पूर्व विधायक घनश्याम सिंह को टिकट दिया है। मध्य प्रदेश में दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। पार्टी आलाकमान ने पूर्व विधायक घनश्याम सिंह पर भरोसा जताया है।

घनश्याम सिंह का सीधा मुकाबला अब बीजेपी के प्रत्याशी आशुतोष तिवारी से होगा। गौरतलब है कि बीजेपी में टिकट बदलने को लेकर पूर्व गृहमंत्री के समर्थकों ने काफी नाराजगी जताई थी। ऐसे में कांग्रेस द्वारा अनुभवी चेहरे पर दांव लगाने के बाद अब यह मुकाबला और भी दिलचस्प बन गया है। कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह इससे पहले मध्य प्रदेश की सेवढ़ा विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं।

Spread the love