मिडिल ईस्ट में इस समय हालात बेहद संवेदनशील बने हुए हैं. इसी बीच फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने पूरी दुनिया के भू-राजनीतिक विशेषज्ञों को चौकन्ना कर दिया है. रूस ने अपना सबसे सुरक्षित और खुफिया हवाई कमांड एयरक्राफ्ट Tu-214PU ईरान की राजधानी तेहरान भेजा है. यह कोई आम सरकारी विमान नहीं है, बल्कि संकट के समय हवा से ही पूरी सरकार और सेना को नियंत्रित करने वाला एक फ्लाइंग कमांड पोस्ट है, जिसे रूस का ‘डूम्सडे विमान’ भी कहा जाता है.
अमेरिका और ईरान के बीच का बढ़ा टकराव
ये घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब अमेरिका और ईरान के बीच का टकराव अपने चरम पर पहुंच गया है. अमेरिका ने ईरान के कई सैन्य ठिकानों, मिसाइल साइटों और ड्रोन इंफ्रास्ट्रक्चर पर ताबड़तोड़ हमले किए हैं. इस तनाव का मुख्य केंद्र होर्मुज जलडमरूमध्य है. अमेरिका का कहना है कि इस रणनीतिक समुद्री रास्ते पर ईरान का कोई नियंत्रण नहीं है, जबकि ईरान इस दावे को खारिज करते हुए इसे अपना क्षेत्र बताता है. इस खींचतान के बीच ईरान ने उन देशों पर भी हमले किए हैं जो अमेरिकी सेना को पनाह दे रहे हैं, जिसके बाद बहरीन, कुवैत और जॉर्डन जैसे पड़ोसी देशों में भी हड़कंप मचा हुआ है.
Tu-214PU विमान इतना खास क्यों है?
इस विमान का तेहरान पहुंचना साधारण बात नहीं है क्योंकि यह विमान ‘रोसिया स्पेशल फ्लाइट स्क्वाड्रन’ द्वारा संचालित होता है, जो रूस के शीर्ष राजनीतिक और सैन्य नेतृत्व को लाने-ले जाने का काम करता है. इसमें ऐसे खुफिया और सुरक्षित डेटा लिंक्स लगे हैं जिन्हें हैक या ट्रेस करना नामुमकिन माना जाता है. इसे इस तरह डिजाइन किया गया है कि बड़े से बड़े युद्ध या आपातकाल के दौरान भी इसके भीतर बैठकर देश की पूरी मिलिट्री और सरकारी ऑपरेशन्स को संभाला जा सके.

Related Posts
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र-यूपी सरकार और ट्रस्ट से मांगा जवाब
Amarnath Yatra 2026 ने तोड़े रिकॉर्ड, 2.30 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
कोरोना की फिर दस्तक! 3 राज्यों में 10 एक्टिव केस, 2 की मौत, रहें सर्तक