पेरिस में आयोजित 56वें इंटरनेशनल फिजिक्स ओलिंपियाड (International Physics Olympiad-IPhO) 2026 में भारतीय छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है. भारत के सभी पांच कैंडिडेट्स ने गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया. इसके साथ ही भारत ने 87 देशों के बीच अपना अब तक का सबसे बेस्ट परफॉर्मेंस दिया.
सभी पांच भारतीय छात्रों ने जीता गोल्ड
इस फेमस इंटरनेशनल प्रतियोगिता में दुनिया भर से 381 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था. भारतीय टीम के सभी पांच छात्रों ने गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया. यह पहली बार है, जब इंटरनेशनल फिजिक्स ओलिंपियाड में भारत के सभी प्रतिभागी ने गोल्ड मेडल जीता है.
गोल्ड मेडल जीतने वाले भारतीय छात्र
कार्तिकेयन एस (महाराष्ट्र)
दृष्टि अग्रवाल (मध्य प्रदेश)
सौरभ यादव (राजस्थान)
सूर्यम गंगवार (महाराष्ट्र)
श्रेष्ठ गुप्ता (महाराष्ट्र)
कड़ी चयन प्रक्रिया के बाद मिली टीम में जगह
भारतीय टीम का चयन होमी भाभा विज्ञान शिक्षा केंद्र (HBCSE), टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च (TIFR), मुंबई द्वारा किया गया. चुने गए छात्रों ने कई फेज की कठिन चयन प्रक्रिया और विशेष प्रशिक्षण पूरा करने के बाद अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत को रिप्रेजेंट किया.
भारत के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि
इंटरनेशनल फिजिक्स ओलिंपियाड 2026 में सभी पांच प्रतिभागियों के गोल्ड मेडल जीतने के साथ भारत ने प्रतियोगिता के इतिहास में अपना सबसे अच्छा परफॉर्मेंस दिया. यह उपलब्धि न केवल भारतीय छात्रों की प्रतिभा का प्रमाण है, बल्कि देश में साइंस, शिक्षा और शोध के बढ़ते स्तर को भी दर्शाती है. यह सफलता आने वाले वर्षों में विज्ञान के क्षेत्र में करियर बनाने वाले छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी.

Related Posts
बढ़ेगी हवाई कनेक्टिविटी : छोटे शहरों का सफर होगा आसान, FLY91 को मिलेंगे 40 नए ATR 72-600 विमान
नरोत्तम मिश्रा को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी! नितिन नबीन से मुलाकात के बाद हलचल तेज, निकाले जा रहे राजनीतिक मायने
7.8% GDP Growth पर संशय : पूर्व वित्त सचिव सुभाष चंद्र गर्ग ने उठाए सवाल, क्या वाकई 7.8% की दर से बढ़ रही है भारतीय अर्थव्यवस्था?