July 14, 2026

Udaan Publicity

The Voice of Democracy

टीईटी परीक्षा रद्द को लेकर राहुल गांधी नाराज, अभ्यर्थियों के लिए मांगी आयु सीमा में छूट

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) का प्रश्नपत्र कथित तौर पर लीक होने के कारण परीक्षा रद्द किए जाने के बाद इसकी नई तिथि की घोषणा में विलंब को लेकर मंगलवार को चिंता जताई और कहा कि तत्काल नई तारीख की घोषणा की जाए व प्रभावित अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट भी प्रदान की जाए।

राहुल ने मुख्यमंत्री फडणवीस से 3 मांगें की
उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि प्रश्नपत्र लीक होने की गलती व्यवस्था की है, लेकिन इसकी सजा ईमानदारी से तैयारी करने वाले लाखों अभ्यर्थी भुगत रहे हैं। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि परीक्षा रद्द होने के दो सप्ताह बाद भी नई तारीख घोषित नहीं की गई है और करीब छह लाख अभ्यर्थी अधर में हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ये वही अभ्यर्थी हैं जिन्होंने वर्षों तक तैयारी की, आवेदन शुल्क जमा किया और दूर-दराज के परीक्षा केंद्रों तक पहुंचे, लेकिन अब बिना किसी स्पष्ट जवाब और नई तारीख़ के इंतजार कर रहे हैं।

अब शिक्षा व्यवस्था में व्यापक बदलाव का समय
राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से तीन मांगें की। उनका कहना है कि टीईटी की नई परीक्षा तिथि तत्काल घोषित की जाए, प्रश्नपत्र लीक के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई हो तथा इस कारण जिन अभ्यर्थियों का एक वर्ष प्रभावित हुआ है, उन्हें आयु सीमा में छूट दी जाए। गलती संस्था की, सजा अभ्यर्थी को, यह इंसाफ नहीं है। वह 17 जुलाई को देहरादून में “छात्रों की गूंज” अभियान के तहत प्रश्नपत्र लीक की बढ़ती घटनाओं के मुद्दे पर विस्तार से बात करेंगे।
अब शिक्षा व्यवस्था में व्यापक बदलाव का समय आ गया है, ताकि युवाओं को व्यवस्था की विफलताओं के बजाय अपनी मेहनत का उचित फल मिल सके।

Spread the love