Udaan Desk. अगर आपका Android phone slow और अटक अटक कर चल रहा है, apps खुलने में देर लग रही है या बार-बार hang हो रहा है तो यह जानकारी आपके बहुत काम की है। वैसे यह problem आजकल अमूमन हर किसी के साथ है। दरअसल, जैसे-जैसे फोन पुराना होता है, उसमें कचरा जमा होने लगता है। लेकिन थोड़ी सी समझदारी और इन सीक्रेट ट्रिक्स से आप अपने slow mobile को fast कर सकते हैं। हमने आपके लिए कुछ ऐसे तरीके खोजे हैं जो पुराने फोन में जान फूंक देंगे।
पहले जानिए कि फोन अटकता क्यों है?
- Storage full होना : जब फोन की मेमोरी भर जाती है।
- RAM पर ज्यादा load : एक साथ बहुत सारे भारी काम करना।
- Background apps : जो ऐप्स आप बंद कर देते हैं, वो पीछे चलते रहते हैं।
- Virus या heavy apps : खराब सॉफ्टवेयर या बहुत बड़े ऐप्स।
इन 12 सीक्रेट तरीके से अपने Mobile को करें Fast
1. Unused Apps Delete करो
जो ऐप्स आप महीने में एक बार भी इस्तेमाल नहीं करते, उन्हें तुरंत हटा दें। बेकार और अनावश्यक apps हटाने से storage free होगी और phone Fast चलेगा।
2. Cache Clear करो
Apps चलाते वक्त फोन में temporary फाइलें जमा हो जाती हैं। हफ्ते में 1-2 बार Settings में जाकर cache साफ करें, इससे performance तुरंत improve होगी।
3. Background Apps बंद करो
काम खत्म होने के बाद Recent apps को clear करना न भूलें। इससे RAM खाली होती है और अगले काम के लिए फोन को पूरी speed मिलती है।
4. Phone Restart करो
हफ्ते में कम से कम 2-3 बार फोन को restart करना चाहिए। Restart करने से system refresh हो जाता है और छोटी-मोटी कमियां अपने आप ठीक हो जाती हैं।
5. Software Update रखो
कंपनी समय-समय पर updates भेजती है। Latest update में पुराने bugs fix होते हैं और सुरक्षा बढ़ती है, जिससे phone smooth चलता है।
6. Lite Apps Use करो
अगर आपका फोन कम बजट वाला है, तो Facebook या Instagram के ‘Lite’ वर्जन इस्तेमाल करें। ये RAM बचाते हैं और फोन को गर्म होने से रोकते हैं।
7. Storage खाली रखो
अपने फोन की कम से कम 20-30% storage हमेशा खाली रखो। अगर मेमोरी फुल रहेगी तो फोन सांस नहीं ले पाएगा।
8. WhatsApp Media Clean करें
हमारे फोन का आधा कचरा WhatsApp की गुड मॉर्निंग इमेज और वीडियो से आता है। फालतू के ग्रुप मीडिया को डिलीट करें ताकि गैलरी साफ रहे।
9. Animation कम करो
ये trick बहुत powerful है, इससे phone instantly fast feel होने लगता है:
Step 1: Settings में “About Phone” पर जाएं और “Build Number” पर 7 बार tap करें। इससे Developer Options चालू हो जाएगा।
Step 2: अब Settings में “Developer Options” ढूंढें और उसे खोलें।
Step 3 : नीचे scroll करें और ये 3 options ढूंढें:
Window Animation Scale
Transition Animation Scale
Animator Duration Scale
Step 4 : इन तीनों को 1x से घटाकर 0.5x पर सेट कर दें।
फायदा : इससे ऐप्स पलक झपकते ही खुलेंगे और फोन की सुस्ती खत्म हो जाएगी।
10. Sync और ऑटो-अपडेट बंद रखें
Play Store की settings में जाकर ‘Auto-update apps’ को बंद कर दें। जब फोन खुद-ब-खुद पीछे ऐप्स अपडेट करता है, तो वह बहुत ज्यादा hang होता है।
11. Virus से बचो
कई बार फोन सिर्फ इसलिए slow होता है क्योंकि उसमें कोई खराब फाइल आ जाती है।
Virus क्या है?
यह एक खराब प्रोग्राम है जो आपका डाटा चोरी कर सकता है और फोन में विज्ञापन दिखा सकता है।
कैसे बचें?
हमेशा Google Play Store से ही ऐप लें। किसी भी अंजान लिंक या वेबसाइट (Third party APK) से ऐप डाउनलोड न करें।
सुरक्षा टिप : Settings > Security में जाकर “Install Unknown Apps” को हमेशा बंद रखें।
12. Factory Reset (आखिरी रास्ता)
अगर सब कुछ करने के बाद भी फोन नहीं सुधर रहा, तो सारा डाटा बैकअप लेकर फोन को ‘Factory Reset’ कर दें। इससे फोन बिल्कुल वैसा हो जाएगा जैसा दुकान से लाते वक्त था।
निष्कर्ष
फोन खराब नहीं होता, उसे इस्तेमाल करने का तरीका उसे स्लो बनाता है। अगर आप नियमित रूप से storage clean रखते हैं, सिर्फ ज़रूरी ऐप्स रखते हैं और हफ्ते में एक बार फोन रिस्टार्ट करते हैं, तो आपका फोन सालों तक बिना अटके चलेगा। नया फोन खरीदने से पहले इन ट्रिक्स को आज़माकर ज़रूर देखें।
जरूरी सलाह : यह जानकारी आपकी मदद के लिए है। सेटिंग्स बदलते समय सावधानी बरतें और अपने डेटा का बैकअप ज़रूर रखें। यदि आपको मोबाइल सेटिंग्स की बेसिक जानकारी नहीं है या कम है तो सर्विस सेंटर या मोबाइल सुधारने वाले किसी एक्सपर्ट की मदद लें।

Related Posts
दो घंटे में पूरा होगा मुंबई से अहमदाबाद का सफर : 15 अगस्त 2027 से दौड़ेगी भारत की पहली Bullet Train
फोन चोरी होने का है डर…तो यह सिक्योरिटी फीचर खोए हुए फोन का पता लगाने में करेगा मदद
ट्रेन का चार्ट बनने के बाद भी मिल सकती है कन्फर्म सीट, ऐसे बुक करें अपना टिकट