रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के त्यागपत्र को सार्वजनिक जीवन में नैतिक मूल्यों और सिद्धांतों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का उत्तम उदाहरण बताया है। उन्होंने कहा कि प्रधान जी ने हमेशा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन किया है और उनका यह निर्णय सार्वजनिक जीवन के लिए प्रेरणादायी है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाए।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के प्रभावी क्रियान्वयन, उच्च शिक्षा के विस्तार और विद्यार्थियों के लिए नए अवसर सृजन में उनका योगदान यादगार रहेगा। उन्होंने उनकी कार्यशैली, निष्ठा और समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाले प्रमुख योगदानकर्ताओं में शुमार किया।मुख्यमंत्री ने श्री प्रधान के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं भावी जीवन की कामना की और विश्वास जताया कि राष्ट्रसेवा के क्षेत्र में उनका योगदान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा।

Related Posts
अभिजीत दीपके के पिता बोले-‘धर्मेंद्र प्रधान को धन्यवाद देना चाहता हूं’…इस्तीफे की खबर सुनकर भावुक हुआ परिवार
भारी बारिश से गुजरात जलमग्न, बंगाल, बिहार और सिक्किम समेत कई राज्यों में अलर्ट
कोविड 19 ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले कर्मियों के परिजनों को दिल्ली सरकार ने दिए 1-1 करोड़ रुपए