July 28, 2026

Udaan Publicity

The Voice of Democracy

जमानत पर रिहा हुए तेज प्रताप यादव, दंगा भड़काने के आरोप में हुई थी जेल

पटना. नीट पेपर लीक मामले को लेकर बिहार बंद के दौरान हुई झड़प के मामले में बेऊर जेल में बंद पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव को मंगलवार देर शाम रिहा कर दिया गया. उनके साथ गिरफ्तार किए गए चार छात्र कार्यकर्ताओं को भी जेल से मुक्त कर दिया गया है.

कोर्ट से मिली जमानत के बाद हुई रिहाई
जमानत के आवश्यक कागजात मंगलवार देर शाम बेऊर जेल प्रशासन के पास पहुंचे, जिसके बाद नियमानुसार कागजी प्रक्रिया पूरी कर सभी को रिहा किया गया. बेऊर जेल अधीक्षक ने तेजप्रताप यादव समेत पांचों लोगों की रिहाई की पुष्टि की है.

उल्लेखनीय है कि गांधी मैदान थाने में तेजप्रताप यादव और अन्य के खिलाफ दंगा भड़काने व कई अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. इस मामले में पुलिस ने बीते शनिवार को उन्हें फ्रेजर रोड स्थित सेंट्रल मॉल से हिरासत में लिया था और देर रात बेऊर जेल भेज दिया था. जेल में रहने के दौरान तेजप्रताप यादव की तबीयत भी बिगड़ गई थी.

Spread the love