July 28, 2026

Udaan Publicity

The Voice of Democracy

श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम में इंदौर के सारांश जैन

इंदौर. इंदौर (मध्यप्रदेश) के ऑलराउंडर सारांश जैन को श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। भारत को श्रीलंका दौरे पर दो टेस्ट मैच खेलना है। पहला टेस्ट 15 अगस्त से और दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से होगा। सारांश ने कुछ समय पहले भारत ए टीम के साथ श्रीलंका के दौरे पर शानदार प्रदर्शन किया था जिसके परिणाम स्वरूप उन्हें अब पहली बार टेस्ट टीम में चुना गया है। खेल प्रेमियों सहित इंदौर वासियों ने इस पर खुशी जाहिर की है।

Spread the love