उड़ान डेस्क। दिल्ली सरकार ने यह ऐलान किया कि नीट परीक्षा में गड़बड़ियों को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर किए गए प्रदर्शन में शामिल लोगों के खिलाफ कोई और कानूनी कार्रवाई नहीं करेगी. सरकार ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि जिन लोगों का आपराधिक बैकग्राउंड है, उन्हें इसका लाभ नहीं मिलेगा.
सरकार ने यह जानकारी दी है कि विरोध प्रदर्शंनों में शामिल लोगों के खिलाफ दिल्ली के अंदर कोई भी पुलिस अथॉरिटी कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करेगी. हालांकि, यह सुरक्षा उन लोगों को नहीं मिलेगी जिनका क्रिमिनल रिकॉर्ड है. इस आदेश को सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले से पुख्ता भी किया गया है. ये केस उन लोगों के खिलाफ दर्ज किए गए थे, जिन्हें पुलिस ने 20 जुलाई को जंतर-मंतर से कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के ‘चलो संसद’ मार्च के दौरान हुई हिंसा में शामिल पाया था.

Related Posts
ट्रंप के हेलीकॉप्टर संचालन में चूक, बाल-बाल बचे
PM मोदी के वीडियो विवाद पर मार्क जकरबर्ग ने माफी मांगी, सरकार ने दिया था 3 दिन का अल्टीमेटम
E20 पेट्रोल विवाद में नितिन गडकरी को बॉम्बे हाईकोर्ट से राहत, फर्जी वीडियो फैलाने वालों पर कस सकता है शिकंजा