August 6, 2026

Udaan Publicity

The Voice of Democracy

देशभर में ‘हर-हर महादेव’: सावन के पहले सोमवार पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब

उड़ानडेस्क। सावन के पहले सोमवार पर आज देशभर के शिवालयों और ज्योतिर्लिंगों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। काशी, उज्जैन, सोमनाथ और देवघर में विशेष पूजा-अर्चना और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए।

सुबह की पहली किरण के साथ ही देश के तमाम बड़े शिवालयों और ज्योतिर्लिंगों में भक्तों का तांता लग गया है। श्रद्धालु लंबी-लंबी कतारों में खड़े होकर अपने आराध्य देव महादेव का आशीर्वाद लेने के लिए बेताब नजर आ रहे हैं।

सनातन परंपरा में सावन के महीने को भगवान शिव का सबसे प्रिय महीना माना जाता है। मान्यता है कि इसी पावन महीने में माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए घोर तपस्या की थी। यही वजह है कि सावन के सोमवार का महत्व और भी बढ़ जाता है और लोग इस दिन जलाभिषेक कर सुख-शांति की कामना करते हैं।

Spread the love