पटना। प्रशांत किशोर ने बीजेपी के गढ़ बांकीपुर में जीत दर्ज कर ली है। बांकीपुर विधानसभा सीट पर नितिन नवीन के इस्तीफा देने के बाद उपचुनाव करवाया गया।
बिहार की बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बड़ा राजनीतिक उलटफेर करते हुए बीजेपी के लंबे समय से चले आ रहे वर्चस्व को समाप्त कर दिया है. प्रशांत किशोर ने बीजेपी प्रत्याशी नीरज कुमार को 19 हजार 324 वोटों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की. वहीं राजद प्रत्याशी रेखा गुप्ता तीसरे स्थान पर रहीं.
प्रशांत किशोर की जीत को राजद की मीसा भारती ने बीजेपी की ही जीत करार दिया है। उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर ही बीजेपी के असली प्रत्याशी थे। मीसा भारती ने सोमवार को संसद परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, “कहा जाए तो बीजेपी प्रत्याशी की हार हुई है लेकिन प्रशांत किशोर जी अगर वहां जीत रहे हैं तो भारतीय जनता पार्टी की ही जीत हुई है।”
उन्होंने कहा कि बांकीपुर की जनता ने संदेश देने का प्रयास किया है लेकिन उन्हें सच्चाई पता नहीं है कि प्रशांत किशोर ही बीजेपी के असली प्रत्याशी थे। लोगों को समझने में थोड़ा समय लगेगा और यह भविष्य में भी देखने को मिलेगा।

Related Posts
PM मोदी के वीडियो विवाद पर मार्क जकरबर्ग ने माफी मांगी, सरकार ने दिया था 3 दिन का अल्टीमेटम
E20 पेट्रोल विवाद में नितिन गडकरी को बॉम्बे हाईकोर्ट से राहत, फर्जी वीडियो फैलाने वालों पर कस सकता है शिकंजा
निष्कासन के दो साल बाद पहली बार सामने आईं शेख हसीना, मंच पर रोते हुए कही यह बड़ी बात