August 6, 2026

Udaan Publicity

The Voice of Democracy

जम्मू-कश्मीर : छह जिलों में बादल फटे, एक की मौत, 84 लोगों का रेस्क्यू

उड़ान डेस्क। जम्मू-कश्मीर में मानसून सीजन तबाही ला रहा है। सोमवार को प्रदेश के छह जिलों में बादल फटे। कुपवाड़ा के लोलाब में बाढ़ में बहने से महिला की मौत हो गई। शोपियां में बारिश ने भारी तबाही मचाई। बाढ़ में फंसे 80 लोगों को बचाया गया है। डल झील में नाव में फंसे चार युवकों को भी सुरक्षित निकाल लिया गया है। मौसम विभाग ने आज (मंगलवार) और बुधवार को भी भारी बारिश, बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन की आशंका जताई है।

Spread the love