August 6, 2026

Udaan Publicity

The Voice of Democracy

क्या बैंक अकाउंट बंद कराने से गिरता है सिबिल स्कोर? जानिए बैंकिंग से जुड़ा ये नियम

Udaan Desk. क्रेडिट कार्ड बंद करवाने पर सिबिल स्कोर प्रभावित होता है, ये तो सबको पता है लेकिन कुछ लोगों को ऐसा लगता है कि क्रेडिट कार्ड की तरह बैंक अकाउंट भी बंद करवाने पर सिविल स्कोर कम होता है। अगर आप भी ऐसा सोचते हैं, तो ये खबर आपके लिए ही है। जानते हैं कि बैंक अकाउंट बंद करवाने से सिबिल स्कोर पर क्या फर्क पड़ता है।

अगर आप अपना बैंक अकाउंट बंद करवाते हैं, तो उसका प्रभाव सिबिल स्कोर पर बिल्कुल भी नहीं पड़ता है, क्योंकि क्रेडिट स्कोर मुख्य रूप से आपके लोन, क्रेडिट कार्ड और उनके भुगतान से जुड़े क्रेडिट इतिहास पर आधारित होता है। इसका बैंक अकाउंट से कोई लेना-देना नहीं होता है।

दरअसल किसी भी यूजर का क्रेडिट स्कोर उसकी क्रेडिट हिस्ट्री होती है। यानी आपने पहले कितना कर्ज लिया, उसकी EMI समय पर चुकाई या नहीं, क्रेडिट कार्ड का भुगतान कैसा रहा और आपके ऊपर कितना मौजूदा कर्ज है। वहीं सेविंग अकाउंट में पैसा जमा करना, निकालना या किसी बैंक अकाउंट को बंद करना क्रेडिट हिस्ट्री का हिस्सा नहीं होता।

CIBIL Score किन चीजों से प्रभावित होता है?

  1. अगर आपने लोन लेकर सही टाइम पर उसकी ईएमआई नहीं भरी, तो आपका सिबिल स्कोर गिर सकता है।
  2. अगर आप सारी ईएमआई सही वक्त पर भर रहे हैं, तो आपका सिबिल स्कोर बढ़ जाएगा।
  3. क्रेडिट कार्ड की लिमिट के मुकाबले कितना क्रेडिट इस्तेमाल किया है, इसका भी सिबिल स्कोर पर असर होता है।

क्रेडिट कार्ड बंद करवाने से क्या होता है?
अगर आप कोई क्रेडिट कार्ड बंद करते है, तो इसका सीधा असर की क्रेडिट प्रोफाइल पर होता है। उसके बाद आपका सिबिल स्कोर कम होता है। मान लीजिए आपके पास कई क्रेडिट कार्ड हैं और उनमें से एक कार्ड बंद कर दिया। कार्ड बंद होने के बाद आपकी कुल उपलब्ध क्रेडिट लिमिट घट जाएगी। अगर आप बाकी कार्डों पर पहले की कर्ज है, आपकी कुल क्रेडिट यूटिलाइजेशन बढ़ सकती है। ये आपके क्रेडिट प्रोफाइल पर असर डाल सकता है।

Spread the love