August 6, 2026

Udaan Publicity

The Voice of Democracy

ट्रंप के हेलीकॉप्टर संचालन में चूक, बाल-बाल बचे

उड़ान डेस्क। अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हेलीकॉप्टर ‘मरीन वन’ के संचालन के दौरान हुई एक चूक ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के बाद संघीय विमानन प्रशासन (FAA) ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, उड़ान संचालन के दौरान ऐसी स्थिति बनी, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था, हालांकि समय रहते स्थिति संभाल ली गई। इस घटना के बाद सुरक्षा प्रोटोकॉल और एयर ट्रैफिक प्रबंधन की प्रक्रिया की भी समीक्षा की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों पर अंतिम तस्वीर साफ होगी।

Spread the love