August 12, 2026

Udaan Publicity

The Voice of Democracy

रीवा : 100 फीट गहरी खाई में गिरी कार, गंभीर हालत में 7 लोग अस्पताल में भर्ती

रीवा। जिले के त्यौंथर क्षेत्र में सोहागी थाना अंतर्गत NH-30 पर बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सोहागी घाटी में एक तूफान वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसा इतना भयावह था कि वाहन के खाई में गिरते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। वाहन में सवार सभी सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकाले जाने के बाद सभी सात घायलों को तत्काल उपचार के लिए सिविल अस्पताल भेजा।

Spread the love