भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर करारा निशाना साधा है। सीएम डॉ मोहन यादव ने मंगलवार को कहा कि “बीते 15 दिन से राहुल गांधी और विपक्ष संसद की कार्यवाही को बाधित कर रहे हैं और नए-नए हथकंडे लगाकर देश और समाज को भ्रमित कर रहे हैं। जब NEET की बात करने चले तो ये कहते हैं कि गोली चलाने की बात हो तो जब गोली चली ही नहीं तो गोली चलाने की बात कैसे होगी।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी एक तरफ छात्रों की बात करते हैं, लेकिन झारखंड के मामलों में भाग खड़े होते हैं तो ऐसे नहीं चलता है। मैं मानता हूं कि राहुल गांधी को माफी मांगना चाहिए।

Related Posts
खरीफ बोआई में धान की रोपाई पिछड़ी, चावल उत्पादन कम होने की आशंका
MP की फेंसिंग खिलाड़ी खुशी दाभाड़े ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया देश का नाम
ईरान से 50 साल के नुकसान का पैसा मांगेंगे ट्रंप, होर्मुज खोलने और मुआवजे को लेकर नया टकराव