August 11, 2026

Udaan Publicity

The Voice of Democracy

टोल प्लाजा : नजदीक रहने वालों को भी लेना होगा वार्षिक पास, जानें कितनी होगी कीमत

Udaan Desk. टोल प्लाजा के आसपास रहने वालों लोगों को भी अब सालाना पास बनवाना होगा। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय देशभर के टोल प्लाजा पर मल्टी लेन फ्लो फ्री (एमएलएफएफ) सिस्टम लागू करने की तैयारी कर रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। फिलहाल देश में पांच टोल एमएफएलएल हो चुके हैं और जल्द ही 104 टोल पर भी इसे लागू करने की तैयारी है।इसकी कीमत ऐसी रखी जाएगी, जिससे लोगों को आर्थिक रूप में फायदा हो।इसकी कीमत ऐसी रखी जाएगी, जिससे लोगों को आर्थिक रूप में फायदा हो।

फिलहाल टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर की परिधि में रहने वाले लोगों के वाहनों के लिए मासिक पास बनाने का नियम है। इस मासिक पास की कीमत 350 रुपये है। अभी सालाना पास बनाने का कोई नियम नहीं है। मंत्रालय ने सामान्य वाहनों के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग के तहत संचालित एक्सप्रेसवे और राजमार्ग के लिए सालाना पास बनाने का नियम लागू किया है।

कितनी होगी कीमत
सूत्रों के अनुसार अगर कोई वाहन चालक हर महीने पास बनवाता है तो 350 रुपये महीने के हिसाब से सालाना 4200 रुपये का खर्च आता है, लेकिन सालाना पास की कीमत 3000 रुपये के आसपास रखे जाने की संभावना है। इस तरह सालाना पास बनवाने वाले लोगों को करीब 1200 रुपये की बचत होगी।

क्या है पूरा प्लान?
सूत्रों के अनुसार लोगों का पता आधार से सत्यापित किया जाएगा। यानी जो पता आधार में दर्ज होगा, उसे ही माना जाएगा। केवल संबंधित जिले के वाहन नंबर के आधार पर गांवों वालों को छूट नहीं मिलेगी। इसके अलावा किसानों को विकल्प भी दिया जाएगा। वे अपने गांव के आसपास बने किसी भी एक टोल प्लाजा को सालाना पास के लिए चुन सकते हैं। उदाहरण के लिए किसी किसान के गांव के पास दो टोल पड़ते हैं। एक गांव के पास और दूसरा दूरी पर है, लेकिन उसका दूर पड़ने वाले टोल पर ज्यादा आना जाना होता है, तो ऐसे में वो दूर वाले टोल का पास बनवा सकता है। इसके लिए एक सॉफ्टवेयर भी तैयार किया जाएगा।

क्यों लिया जा रहा है फैसला
मंत्रालय एक्सप्रेसवे और राष्ट्रीय राजमार्ग पर मल्टी लेन फ्लो फ्री (एमएलएफएफ) लागू करने जा रहा है, जिससे टोल पर बैरियर खत्म हो जाएंगे और वाहन चालक बिना रुके टोल प्लाजा से निकल सकेंगे। इससे वाहन चालकों का समय और ईंधन की बचत होगी। इसकी शुरुआत देश के पांच टोल प्लाजा से हो चुकी है। चूंकि भविष्य में टोल प्लाजा में बैरियर नहीं होंगे, इसलिए कोई टोल वसूलने वाला भी नहीं होगा। इसी को ध्यान में रखते हुए पूरा योजना तैयार की जा रही है।

Spread the love