September 3, 2026

Udaan Publicity

The Voice of Democracy

अमित शाह ने विपक्ष को दी चुनौती : ‘हर सवाल का जवाब देने को तैयार’…आप तय करें चर्चा करनी है या हंगामा

नईदिल्ली. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष को संसद में गंभीर मुद्दे पर चर्चा की चुनौती दी है. उन्होंने कहा कि विपक्ष दोपहर 2 बजे तक लोकसभा अध्यक्ष को पत्र दे, इसके बाद 3 बजे से चर्चा शुरू की जा सकती है और वह अगले दिन 3 बजे तक सभी सवालों का जवाब देने के लिए तैयार हैं.

अमित शाह ने कहा कि संसद में चर्चा के लिए तय नियम और प्रक्रियाएं हैं. उन्होंने विपक्ष की केवल बयान देने की मांग पर कहा कि इतने गंभीर मुद्दे पर सिर्फ बयान देकर चर्चा नहीं हो सकती. संसद में किसी विषय पर विस्तार से चर्चा होती है.

रात भर चर्चा को तैयार अमित शाह
उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर चर्चा रातभर भी जारी रखी जा सकती है और अगर अध्यक्ष अनुमति दें तो प्रश्नकाल को भी स्थगित किया जा सकता है. शाह ने कहा कि वह पूरी चर्चा के दौरान खुद मौजूद रहेंगे, सभी मुद्दों पर नोट्स लेंगे और हर सवाल का जवाब देंगे.

गृह मंत्री ने विपक्ष से कहा कि अब उसे तय करना है कि वह संसद में चर्चा चाहता है या सिर्फ हंगामा करना चाहता है. उन्होंने कहा कि विस्तृत चर्चा से पूरे मामले की सच्चाई देश की जनता के सामने स्पष्ट हो जाएगी.

Spread the love